'इनके कपड़े देखिए, ये लोग हंगामा करते हैं...' मॉनसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष पर बुरा भड़के CM नीतीश
CM Nitish Kumar: बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन है। इस सत्र में विपक्ष ने एसआईआर के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। बीते गुरूवार को इतना बवाल हुआ कि हाथापाई की नौबत आ गई। तेजस्वी यादव और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी में तीखी-बहस हुई। आज भी 11 बजे सदन की कार्रवाही शुरू होने के बाद विपक्ष का हल्ला-हू शुरू हो गया, जिसके बाद सदन की कार्रवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष के हंगामे के आज सीएम नीतीश ने विपक्ष को खरी-खरी सुनाई।
CM Nitish Kumar: 'इनके कपड़े देख लीजिए…'
सदन शुरू होते ही SIR पर फिर हंगामा शुरू हो गया। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा, "ये लोग हंगामा करते हैं, इनके कपड़े तो देखो... आज सबने एक जैसे काले कपड़े पहने हैं। कल भी यही रंग के कपड़े पहने थे। तुम लोग मिलकर तरह-तरह के काम करते हो, कोई काम नहीं है। सरकार ने कितना काम किया है, सबको फ़ायदा हुआ है।" नीतीश कुमार ने अपनी बात कही। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
Bihar Monsoon Session: सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
आज विधानमंडल के मानसून सत्र का आखिरी दिन है और महागठबंधन के विधायकों ने SIR के खिलाफ विधानसभा पोर्टिको में धरना शुरू कर दिया है। वे SIR पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। बिहार विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन ज़्यादा देर तक नहीं चली।
Bihar Monsoon Session: काले कपड़े पहनकर विपक्ष का प्रदर्शन
एसाईआर के मुद्दे पर आरजेडी के नेता काले कपड़े पहनकर और हाथों में तख्तियां लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, "बिहार की जनता, गरीबों का सवाल है हम विरोध करेंगे। जो लोग बाहर गए हैं उन्हें तो वोटर आईडी कार्ड नहीं मिलेगा और वे वोट से वंचित हो जाएंगे इसलिए हम लोग घेराव कर रहे हैं..."
ये भी पढ़ें- Jhalawar School Accident: स्कूल की छत गिरी, 6 की मौत! कई बच्चे मलबे में दबे