Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आखिर क्यों अनिल कपूर को वरुण धवन ने बताया एलियन, फैंस ने भी वैम्‍पायर बोलकर दिया एक्टर का साथ

बॉलिवुड ऐक्टर अनिल कपूर फिट एंड फाइन हैं। उनकी फिटनेस की वजह से उम्र का पता नहीं लगता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भी उन्होंने योगासन किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वरुण धवन ने भी कॉमेंट किया।

05:38 PM Jun 21, 2022 IST | Desk Team

बॉलिवुड ऐक्टर अनिल कपूर फिट एंड फाइन हैं। उनकी फिटनेस की वजह से उम्र का पता नहीं लगता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भी उन्होंने योगासन किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वरुण धवन ने भी कॉमेंट किया।

सभी लोग आज 75 देश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सेलिब्रेट कर रहे हैं। पीएम मोदी से लेकर आम आदमी तक योग
कर रहा है और उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहा है। ऐसे में
बॉलीवुड स्टार्स भी कहां पीछे रहने वालों में से है। कई बॉलीवुड सितारों ने योगा
करते हुए अपने फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर किए है।

Advertisement

इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी के
अलावा अनिल कपूर का नाम भी शुमार है। अनिल कपूर को इस उम्र में योगा करते देख हर
कोई हैरान रह गया है। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो के को-एक्टर वरुण धवन
ने उनकी पोस्ट पर उन्हें एलियन तक बता दिया है। वहीं फैंस भी उनके रिएक्शन पर अपनी
प्रतिक्रियां दे रहे हैं।

झक्कास एक्टर की बात करें तो वह अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रखते हैं। वह अपना
वर्कआउट करना कभी नहीं भूलते है। इतना ही नहीं उन्होंने तो कोरोना महामारी के
दौरान लगे लॉकडाउन के वक्त अपने घर में जिम खोल लिया था। अनिल कपूर रोजाना
साइकलिंग करते हैं। इसके अलावा वह रोजाना योग और कई किलोमीटर तक दौड़ते हैं। यही
वजह है कि उन्हें देखकर इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि वह असल में किस
ऐज ग्रुप के हैं।

अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिनमें वह
योगा करते दिखाई दे रहे हैं। हर तस्वीर में वह अलग-अलग आसन करते दिख रहे है। इन
फोटोज को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा
, ‘वर्ल्ड योग डे को सेलिब्रेट कर रहे हैं। स्वस्थ दिमाग,
शरीर और खुशियों के लिए सभी को रोज कुछ योग
करना चाहिए। यह मेरी सलाह है इसलिए आप भी कर सकते हो।

एक्टर की इस पोस्ट पर हर कोई अलग-अलग रिएक्शन दे रहा है। कोई उनकी तारीफ कर
रहा है तो किसी ने कहा कि वह लोगों को इंस्पायर कर रहे हैं। इन सबके अलावा एक्टर
वरुण धवन ने सबसे हटकर कॉमेंट किया। उन्होंने एक्टर की पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए
लिखा
, ‘सर क्या आप एलियन हैं?
प्लीज ईमानदार रहिए, मतलब आप कैसे 65 के हो सकते हैं? हे भगवान ये
आदमी। हैशटैग इंस्पिरेशनल।

एक्टर के इस कॉमेंट पर लोगों ने जमकर मजेदार रिप्लाई किए है। एक यूजर ने लिखा,
वरुण धवन मैं नासा के लिए काम करता हूं। मैं
वास्तव में इस बात को कंफर्म कर सकता हूं कि ये एलियन हैं।
दूसरे यूदर ने लिखा, ‘यह एलियन नहीं हैं, बल्कि वैम्पायर हैं क्योंकि उनकी कोई उम्र नहीं होती है।

 

Advertisement
Next Article