Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रैंप पर अर्जुन कपूर का लुक देख गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के उड़े होश, एक्साइटमेंट में करने लगी ये हरकत

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गई हैं। ये तस्वीरें और वीडियो एक इवेंट की हैं जिनपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

11:16 AM Jul 31, 2022 IST | Desk Team

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गई हैं। ये तस्वीरें और वीडियो एक इवेंट की हैं जिनपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

बॉलीवुड में आए दिन
कोई ना कोई कपल रिलेशनशिप गोल्स देते नजर आ ही जाते हैं। बी-टाउन के सबसे मशहूर लव
बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर एक साथ नजर आते है। सोशल मीडिया पर भी
दोनों एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते दिखाई देते हैं।
इसी बीच इंटरनेट पर अर्जुन और मलाइका का एक वीडियो सामने
आया है। इस वीडियो में एक बार फिर कपल की परफेक्ट बॉन्डिंग देखने को मिली। साथ ही
वीडियो में दोनों कपल गोल्स देते भी नजर आ रहे हैं।

Advertisement

अर्जुन और मलाइका के इस वीडियो को एक पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से
शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर एक फैशन शो के दौरान रैंप वॉक करते नजर आ
रहे हैं। वहीं दर्शकों में बैठी उनकी लेडीलव मलाइका अरोड़ा उन्हें चियर करती दिख
रही हैं। इस दौरान मलाइका ना सिर्फ मोबाइल से अर्जुन की तस्वीरें और वीडियो ले रही
हैं
, बल्कि ताली बजाकर उनका उत्साह भी बढ़ा रही हैं।

रैम्प वॉक के करते हुए अर्जुन ब्लैक कलर के ट्रेडिशनल वियर में काफी हैंडसम लग
रहे हैं जबकि मलाइका गोल्डन रंग के आउटफिट में हमेशा की तरह ग्लैमरस लग रही हैं। वीडियो
में देखा जा सकता है कि अर्जुन को रैंप वॉक करता देख मलाइका काफी एक्साइटेड हैं
उनकी खुशी और एक्साइटमेंट वीडियो में साफ देखी जा सकती है। इस वीडियो के सामने आने
के बाद लोग जमकर इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो में अर्जुन और मलाइका की बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है और इसी
वजह से फैंस वीडियो पर कपल गोल्स जैसे कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया
, आज इंटरनेट पर देखी गई मेरी सबसे प्यारी चीज। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा
बेहद प्यारा। तो वहीं कुछ लोग कपल्स का मजाक उड़ाते हुए भी कॉमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि अर्जुन और मलाइका बीते दिनों वेकेशन के लिए पेरिस गए थे। इस दौरान
कपल में वहां अभिनेता अर्जुन कपूर का जन्मदिन एक साथ सेलिब्रेट किया था। उस समय
इनकी काफी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिस पर फैंस ने बहुत
प्यार बरसाया था।

 

Advertisement
Next Article