Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रणवीर सिंह का फैशन सेंस देख यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- सर्कस ज्वाइन कर रहे हो क्या

रणवीर सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। उनका फैशन कभी फैन्स को पसंद आता है, तो कभी उसी फैशन के लिए रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल का भी शिकार होना पड़ता हैं।

05:13 PM Apr 25, 2022 IST | Desk Team

रणवीर सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। उनका फैशन कभी फैन्स को पसंद आता है, तो कभी उसी फैशन के लिए रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल का भी शिकार होना पड़ता हैं।

रणवीर सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। उनका फैशन कभी फैन्स को पसंद आता है, तो कभी उसी फैशन के लिए रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल का भी शिकार होना पड़ता हैं। वही इन दिनों बॉलीवुड के बेफिक्रे एक्टर अपनी आगामी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में रणवीर सिंह गुजराती किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। और अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हाल ही में रणवीर सिंह का ऐसा अतरंगी फैशन देखने को मिला जिसे देखकर फैन्स का भी सिर चकरा गया और लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। तो इस बार क्या अतरंगी लुक धारण किया हैं रणवीर सिंह ने जानते हैं इस रिपोर्ट में।  
Advertisement
इस अंदाज ने दिखा रणवीर सिंह का अतरंगी फैशन 
दरसअल रणवीर इस वक़्त जयेशभाई जोरदार के प्रमोशन में व्यस्त हैं।  वही रणवीर सिंह की एनर्जी इन दिनों एकदम हाई लेवल पर देखने को मिल रही है। और हाल ही में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने रणवीर सिंह का एक वीडियो भी शेयर किया है। जहां इस वीडियो में एक्टर व्हाइट रंग की शर्ट में नजर आए, जो काफी हलकी है और काफी फ्लावरी है, अपनी शर्ट के साथ रणवीर ने नीचे कलरफुल प्लाजो पहना और आंखों पर गॉगल्स लगाए पूरी एनर्जी में नजर आ रहे हैं। वही रणवीर सिंह की शर्ट के आगे के बटन खुले हैं और गले में उन्होंने लॉकेट पहना है। इतना ही नहीं रणवीर सिंह गाड़ी पर बैठकर अपना स्वैग दिखाते हुए भी नजर आए। ऐसे में रणवीर का ये फैशन देखते ही बन रहा है।  
सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल का शिकार 
वही रणवीर सिंह की जोरदार एनर्जी और अनोखा फैशन जहां कुछ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। तो वही सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनके इस अनोखे फैशन सेंस के लिए एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, ‘क्या आप सर्कस ज्वाइन कर रहे हो?, तो वही दूसरे यूजर ने रणवीर सिंह के आउटफिट का मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘क्या इन्होंने दीपिका का आउटफिट पहना है?। वही लोग सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को उनके आउटफिट के लिए बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।
Advertisement
Next Article