Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रणबीर कपूर की गोद में बच्चे को देख वाइफ आलिया भट्ट ने दिया ऐसा रिएक्शन, इंटरनेट पर हुआ वायरल

रणबीर कपूर का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर एक नन्हें से बच्चे को गोद में लिए नज़र आ रहें हैं। उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। जिस वजह से ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। देखें ये वीडियो…

02:01 PM May 28, 2022 IST | Desk Team

रणबीर कपूर का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर एक नन्हें से बच्चे को गोद में लिए नज़र आ रहें हैं। उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। जिस वजह से ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। देखें ये वीडियो…

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट अप्रैल में शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों की शादी के फोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। शादी के बाद भले ही दोनों अपने-अपने काम में बिज़ी हो गए थे। लेकिन दोनों को जब भी साथ में देखा जाता है वो मोमेंट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाता है। हाल ही में दोनो की शादी को एक महीना पूरा हुआ है। जहां दोनों को एक साथ डिनर डेट पर जाते हुए स्पॉट किया गया था। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। और अब रणबीर कपूर का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है।
Advertisement
आपको बता दे, आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं है। तो रणबीर कपूर भले ही सोशल मीडिया पर ना हो लेकिन उनकी फोटोज़ और वीडियो वायरल हो ही जाती है। लेकिन अब हाल में रणबीर कपूर का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर एक नन्हें से बच्चे को गोद में लिए नज़र आ रहें हैं। बच्चे के साथ खेलते हुए फैंस ने उन्हें पहली बार देखा है और वो उनपर प्यार लुटाने से खुद को रोक नहीं पा रहें हैं। जिस वजह से ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। और तो और खुद उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट किया है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के फैंस पेज ने अपलोड किया है। अब आलिया भट्ट ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर कर रिएक्ट किया है। आलिया ने लिखा, “ठीक है, ये वीडियो पूरी वाइब दे रहा है।” बता दें, आलिया का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो पर लाइक के साथ लोग कॉमेंट भी कर रहें है। एक फैन ने लिखा है, “डिसाइड नहीं कर पा रहा हूं कौन क्यूट है।” वहीं दूसरे फैन ने लिखा, “इसने मेरा दिन बना दिया।” साथ ही कईं फैंस दिल वाले इमोजी भी भेज रहें हैं।

अगर इस वीडियो की बात करें तो, आप देख सकते हैं कि रणबीर एक बच्ची के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहें हैं। रणबीर के साथ ये क्यूट बच्चा भी बेहद खुश नज़र आ रहा है। बता दें, ये वीडियो रणबीर की फिल्म के सेट का लग रहा है। इस वीडियों में वो ग्रे टी-शर्ट और डेनिम के साथ ब्लू कैप लगाए काफी चार्मिंग लग रहें हैं।
Advertisement
Next Article