टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मलाइका अरोड़ा का कर्वी फिगर देख करीना कपूर खान ने कह दी ऐसी बात, दंग रह गए फैंस

मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है लेकिन इस वीडियो पर उनकी खास दोस्त करीना कपूर के मजेदार कॉमेंट ने सबको हैरान कर दिया है।

04:53 PM Oct 15, 2022 IST | Desk Team

मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है लेकिन इस वीडियो पर उनकी खास दोस्त करीना कपूर के मजेदार कॉमेंट ने सबको हैरान कर दिया है।

बॉलीवुड अभिनेत्रियां
करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा सभी काफी क्लोज फ्रेंड्स
हैं। ये चारों ज्यादातर एक साथ वेकेशन मनाते और पार्टी करते स्पॉट होते हैं। वहीं
ये गर्लगैंग बॉलीवुड में काफी फेमस है कोई भी पार्टी हो या इवेंट ने चारों के बिना
अधूरा रहता है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इनकी बॉन्डिंग देखने को मिलती रहती है। एक
दूसरे की पोस्ट पर ये लोग काफी प्यार लुटाती हैं लेकिन इस बार करीना कपूर ने
मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट पोस्ट पर कॉमेंट कर एक्ट्रेस की पोल खोल दी है।

Advertisement

दरअसल, मलाइका
अरोड़ा ने अपने ऑफिशिलय इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना नया वीडियो शेयर किया है। अपने
इस वीडियो को एक्ट्रेस ने स्लो मोशन मोड में पोस्ट किया है साथ ही कैप्शन में
लिखा,
स्लो-मोशन में हर चीज अच्छी लगती है।साथ ही उन्होंने हैशटैगरील्स भी लिखा है। इस वीडियो में वह ब्लू और
ग्रीन कलर के स्टाइलिश आउटफिट में काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

 मलाइका का ये वीडियो
उनके दोस्तों और फैंस को काफी पसंद आया है और वो वीडियो पर जमकर प्यार भी लुटा रहे
हैं। वहीं अभिनेत्री की वीडियो पर उनकी दोस्त और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने
कॉमेंट कर लिखा,
आपने जो बर्गर और मिठाइयां खाई हैं, वह कहीं नजर नहीं
आ रही हैं।
बेबो के कमेंट पर मलाइका अरोड़ा ने रिएक्शन दिया है और ढेर
सारे लाफिंग इमोजी पोस्ट किए हैं। मलाइका की पोस्ट पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे
रहे हैं।

48 साल की मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस से हर बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर
देती हैं। मलाइका आए दिन अपनी वर्कआउट वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। वही
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जिम जाते हुए वीडियो वायरल होती रहती है जिनमें वो
अक्सर अपनी वॉक के लिए ट्रोल होती है। हालांकि फिटनेस के मामले में मलाइका का कोई
जवाब नहीं है वो इस उम्र में भी खुद को काफी फिट रखती हैं।

Advertisement
Next Article