Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जर्सी देख कियारा आडवाणी ने की शाहिद कपूर की तारीफ, फिर दिखा कबीर सिंह और प्रीती का मोमेंट

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में कियारा आडवाणी ने को ये फिल्म इतनी पसंद आई कि इसे देखने के बाद वो शाहिद कपूर की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई।

05:04 PM Apr 22, 2022 IST | Desk Team

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में कियारा आडवाणी ने को ये फिल्म इतनी पसंद आई कि इसे देखने के बाद वो शाहिद कपूर की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई।

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म पर ऑडियंस का ज़बरदस्त रिस्पांस देखने को मिल रहा है। वही फैंस के साथ- साथ बॉलीवुड सितारे भी शाहिद कपूर की इस फिल्म की तारीफों के पुल बांधने में लगे हुए है।
Advertisement
ऐसे में कियारा आडवाणी ने को ये फिल्म इतनी पसंद आई कि इसे देखने के बाद वो शाहिद कपूर की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यार भरा नोट भी शेयर किया।
कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मेरे प्यारे शाहिद कपूर, आप बहुत खास हैं, आपको अर्जुन के रूप में देखना किसी जादू से कम नहीं है। आपने इसको इतना बेहतरीन कैसे बना दिया।’ साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी टीम की प्रशंसा की और निर्देशक को इस खूबसूरत फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं, शाहिद कपूर ने फिल्म कबीर सिंह की अपनी को-स्टार के मैसेज का जबाव देते हुए लिखा, ‘मेरी प्यारी प्रीति आपके शब्द कबीर के दिेल में हमेशा रहेंगे, तू मेरी बंदी है।’
आपको बता दें, ‘तू मेरी बंदी है’ यह ‘कबीर सिंह’ का फेमस डायलॉग है। फैंस को इस फिल्म में शाहिद और कियारा की जोड़ी खूब पसंद आई थी। ऐसे में शाहिद कपूर के इस रिएक्शन ने फैंस को एक बार फिर कबीर सिंह की याद दिला दी। 
वही बात अगर फिल्म ‘जर्सी’ की करें तो इस फिल्म में शाहिद और मृणाल के अलावा, एक्टर के पिता और अनुभवी अभिनेता पंकज कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस फिल्म में शाहिद एक असफल क्रिकेटर की भूमिका निभाते नजर आ रहे है जो 36 साल की उम्र में अपने बेटे के लिए मैदान में उतरता है। 
Advertisement
Next Article