For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

प्याज के बढ़ते दाम को देखकर सरकार ने बेचे "buffer stock "

03:44 PM Oct 28, 2023 IST | Nidhi Kasana
प्याज के बढ़ते दाम को देखकर सरकार ने बेचे  buffer stock

त्योहारी सीजन में प्याज की कीमत काफी बढ़ गई है और इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। दिवाली से ठीक पहले प्याज की कीमत आधे से ज्यादा बढ़ गई है। सरकार कीमतें कम करने की कोशिश करती नजर आ रही है।

hnjm

रेट कम करने के लिए क्या कर रही है सरकार

सरकार कीमतों को कम रखने  के लिए ग्राहकों को 25 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बफर स्टॉक को बेचेगी। इस समय पिछले साल प्याज 30 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था, लेकिन अब 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।

बफ्फर स्टॉक की बिक्री के करण हो सकती है दाम में गिरावट

प्याज की कीमत को बहुत अधिक बढ़ने से रोकने में मदद करने के लिए सरकार अपने पास बचा हुआ अतिरिक्त प्याज बेच रही है। वे यह सुनिश्चित करना चाहते है कि बाजार में पर्याप्त मात्रा में प्याज हो और महंगा होने से लोगो को परेशानी का सामना न करना पड़े।

क्यों बढे प्याज के दाम

कहा जा रहा है की प्याज इसलिए महंगा हो गया क्योंकि किसानो को प्याज उगाने में दिक्कतें का सामना करना पद रह था, और फसल बौने में देरी के करण से परेशानी झेलनी पड़ी, इसलिए उन्हें बढ़ने और बेचने के लिए तैयार होने में अधिक समय लगा। इस देरी के कारण प्याज की कीमत बढ़ गई है। सरकार प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए कुछ बफर स्टॉक बेचकर मदद करने की कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार ने 1.70 लाख टन बफर स्टॉक को 22 राज्यों को अब तक बेचा है। सरकार भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (NAFED) और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (NCCF) की मदद लेकर प्याज के बफर स्टॉक बैचा रही है।

 

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nidhi Kasana

View all posts

Advertisement
×