Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

निर्भया के दरिंदों को फांसी तक पहुंचाने वाली सीमा कुशवाहा दुनिया की टॉप-10 महिलाओं में हुई शामिल

गलोब्ल गोल अवार्ड से नवाजी गई सीमा समृद्धि कुशवाहा ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सहयोगी संस्था रिपब्लिक आफ वीमेन संस्था में दुनिया की टॉप 10 महिलाओं मे शामिल होकर देश व प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

01:33 PM Jul 20, 2021 IST | Ujjwal Jain

गलोब्ल गोल अवार्ड से नवाजी गई सीमा समृद्धि कुशवाहा ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सहयोगी संस्था रिपब्लिक आफ वीमेन संस्था में दुनिया की टॉप 10 महिलाओं मे शामिल होकर देश व प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

गलोब्ल गोल अवार्ड से नवाजी गई सीमा समृद्धि कुशवाहा ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सहयोगी संस्था रिपब्लिक आफ वीमेन संस्था में दुनिया की टॉप 10 महिलाओं मे शामिल होकर देश व प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उत्तर प्रदेश के इटावा की सीमा कुशवाहा ने देश के बहुचर्चित निर्भयाकांड के दरिंदो को फांसी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अपना मुकाम हासिल किया। 
Advertisement
संस्था ने मानवीय कार्य करने वाली दुनिया की टॉप -1000 महिलाओं की सूची जारी की। इनमें टॉप-10 में उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम उग्गरपुरा की बेटी सीमा समृद्धि कुशवाहा ने आठवां स्थान प्राप्त कर समूचे राष्ट्र को गौरव दिलाया। 
सीमा समृद्धि कुशवाहा के अलावा भारत की ही पार्वती जांगिड़ सुथार पहले स्थान पर रही। देश की कुल चार महिलाओं ने यह मुकाम हासिल किया है। सीमा समृद्धि कुशवाहा सहित ये महिलाएं अब संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की रिपब्लिक आफ वीमेन गठित बोर्ड मीटिंग में शामिल होंगी। 
यह बोर्ड विश्व भर में महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण संबंधी नीतियों को बनाने में संयुक्त राष्ट्र को सहयोग प्रदान करेगा। आठवें स्थान पर रहने वाली सीमा कुशवाहा समृद्धि नारीवादी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इन्होंने ही दिल्ली की निर्भया का पक्ष कोर्ट के सामने रखा था जिसके दोषियों को पिछले साल ही फांसी दी गई।
Advertisement
Next Article