W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Selena Gomez ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको से कर ली सगाई, वायरल हुईं फोटोज

सेलेना गोमेज़ और बेनी ब्लैंको की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं

12:54 PM Dec 13, 2024 IST | Anjali Dahiya

सेलेना गोमेज़ और बेनी ब्लैंको की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं

selena gomez ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको से कर ली सगाई  वायरल हुईं फोटोज

हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर Selena Gomez पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते साल से ही उनका नाम प्रोड्यूसर Benny Blanco से जुड़ना शुरू हो गया था। आखिरकार, अब मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। दोनों की सगाई की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सेलेना ने फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

इंस्टाग्राम पर सेलेना ने इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर कीं। इनमें देखा जा सकता है कि वह लॉन में बैठी हुई हैं और अपनी सगाई की अंगूठी को निहारती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, एक अन्य फोटो में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के गले लगते हुए दिख रही हैं।

2023 में शुरू हुई थी अफेयर की चर्चा

हॉलीवुड में सेलेना गोमेज की एक्टिंग और सिंगिंग दोनों को पसंद किया जाता है। साल 2023 से ही उनका नाम पॉपुलर प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको के साथ जुड़ना शुरू हो गया था। दोनों को अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा गया। अब कपल ने अपने प्यार के रिश्ते की जानकारी सभी के साथ शेयर कर दी है।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

Advertisement
×