Justin Bieber की वाइफ Hailey Bieber संग वायरल अपनी तस्वीरों पर पहली बार बोली Selena Gomez
हाल ही में पॉप स्टार सेलेना गोमेज अपनी डाक्यूमेंट्री फिल्म सेलेना गोमेज़: माई माइंड एंड मी के प्रमोशन के लिए एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू देने पहुंची थी। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस से फिल्म से संबंधित कई सवाल किए गए। अंत में एक्ट्रेस से उनकी और हेली की तस्वीर पर भी सवाल किया गया।
01:08 PM Nov 03, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
हाल ही में पॉपस्टार सेलेना गोमेज और एक्स बॉयफ्रेंड की पत्नी हेली बीबर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। दोनों को साथ देखकर फैंस चौंक गए थे। बता दें कि सेलेना ने पॉप सिंगर जस्टिन बीबर को 2010 से 2018 तक डेट किया गया था। इस बीच दोनों का कई बार ब्रेकअप भी हुआ। लेकिन कुछ समय बाद दोनों साथ में नजर आ जाते थे। 2018 में दोनों के ब्रेकअप के बाद जस्टिन को हेली का साथ मिला और दोनों ने शादी कर ली।
Advertisement

Advertisement
हेली और जस्टिन की शादी के बाद सेलेना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया। एक्ट्रेस ने कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को जबाव भी दिया था। वहीं, हेली को भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाता था। लेकिन बात दोनों की वायरल तस्वीरों की करें तो ये पूरा सिलसिला हेली बीबर के एक पॉडकास्ट से शुरु हुआ। जी हां, एक पॉडकोस्ड में हेली ने सेलेना संग अपने रिश्तों पर बात करते हुए कहा था कि दोनों के बीच किसी भी तरह की नाराजगी नहीं है। मॉडल ने कहा कि,”यह सब सम्मान है। यह सब प्यार है। हममें से किसी के लिए सम्मान के अलावा कुछ भी नहीं है। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, और मुझे लगता है कि [हमारे बीच] कोई नाराजगी नहीं है।
Advertisement

इस पॉडकास्ट के सामने आने के कुछ दिनों बाद ही दोनों एक पार्टी में स्पॉट की गई। दोनों ने पार्टी में एक दूसरे का साथ जमकर पोज दिए थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। फैंस चौंकने के साथ ही दोनों पर जमकर प्यार भी लुटा रहे थे। सोशल मीडिया यूजर्स इसपर फनी रिएक्शन भी दे रहे थे।

हाल ही में पॉप स्टार सेलेना गोमेज अपनी डाक्यूमेंट्री फिल्म सेलेना गोमेज़: माई माइंड एंड मी के प्रमोशन के लिए एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू देने पहुंची थी। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस से फिल्म से संबंधित कई सवाल किए गए। अंत में एक्ट्रेस से उनकी और हेली की तस्वीर पर भी सवाल किया गया। मीडिया हाउस से सेलेना से पूछा कि मुझे पता है कि मेरा समय खत्म हो चुका है लेकिन हम हाल ही में आपकी और हेली बीबर की वायरल तस्वीर की पूरी कहानी जानना चाहते हैं। मीडिया हाउस ने आगे सेलेना से कहा कि आप दोनों के लिए पब्लिकली कहना कि हम आगे बढ़ चुके है काफी पॉवरफुल है।
.jpg)
सेलेना ने मीडिया हाउस के इस सवाल का जवाब बहुत ही कम शब्दों में देते हुए कहा कि, “धन्यवाद। हाँ, यह कोई बड़ी बात नहीं है। यह कोई बात भी नहीं है।”

Join Channel