Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, ऐसा था राजनीतिक जीवन

01:04 PM Jul 26, 2024 IST | Yogita Tyagi

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया। झा ने 67 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट "एक्स" पर लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व बीजेपी एमपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन संगठन के लिए समर्पित किया। वीडी शर्मा ने आगे लिखा, मध्य प्रदेश संगठन के विस्तार एवं उसको सुदृण बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। समय समय पर मुझे उनका मार्गदर्शन एवं स्नेह मिलता रहा है, उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। बीजेपी ने प्रभात झा को दो बार राज्यसभा भेजा। हालांकि, वह बीते कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति से दूर चल रहे थे।

बीते कुछ समय से काफी बीमार थे प्रभात झा



बता दें, प्रभात झा बीते कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए भोपाल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चार सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी देखरेख की जा रही थी। लेकिन, आखिरकार उन्हें बचाया न जा सका। शुक्रवार करीब सुबह 5 बजे उनका निधन हो गया। प्रभात झा मूल रूप से बिहार के हरिहरपुर जिला दरभंगा के रहने वाले थे। परिवार में उनकी पत्नी रंजना झा और दो बेटे हैं। उन्होंने BSc, MA और LLB की पढ़ाई की थी। वह मध्यप्रदेश में 8 मई 2010 से दिसंबर 2012 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। साल 2008 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित, साल 2007 में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए। वह मध्यप्रदेश में साल 1993 से लेकर 2002 तक मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता रहे। उन्हें क्रिकेट खेलना, पढ़ना और लिखना काफी पसंद था। वह विदेश यात्रा पर साल 2009 में ऑस्ट्रिया गए। उनकी यह यात्रा 14 से लेकर 18 अगस्त तक चली। प्रभात झा के द्वारा लिखी गई पुस्तकें, हिंदी में शिल्पी, जन गण मन, अजातशत्रु, पं-दीनदयालजी।

अमित शाह-जेपी नड्डा ने निधन पर जताया शोक



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर दुख व्यक्त किया और संवेदना व्यक्त की। अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, "वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा जी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। निस्वार्थ भाव से राष्ट्र और संगठन को समर्पित प्रभात झा जी ने मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।" आगे उन्होंने लिखा, "राज्यसभा सांसद के रूप में उन्होंने हमेशा जनहित के कार्यों को बढ़ावा दिया। इस दुख की घड़ी में पूरी भाजपा उनके परिवार के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ओम शांति शांति शांति।" केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी प्रभात झा के निधन पर दुख व्यक्त किया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया, "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनका पूरा जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित था। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।" इसके अलावा उन्होंने लिखा, "शोक संतप्त परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ, ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति!"

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article