टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सेंसेक्स 287 अंक टूटा

बीएसई सेंसेक्स 287.15 अंक टूटकर 33,847.23 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट रही।

11:08 AM Oct 24, 2018 IST | Desk Team

बीएसई सेंसेक्स 287.15 अंक टूटकर 33,847.23 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट रही।

मुंबई : शेयर बाजारों में गिरावट मंगलवार को भी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 287.15 अंक टूटकर 33,847.23 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट रही। रुपये, वैश्विक व्यापार युद्ध को लेकर चिंता तथा भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से आईटी तथा औषधि कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बाजार पर असर पड़ा। तीस शेयरों वाला सूचकांक 287.15 अंक या 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,847.23 अंक पर बंद हुआ।

एक समय यह 33,742.75 अंक तक चला गया था। दस अप्रैल के बाद सेंसेक्स का यह न्यूनतम स्तर है। उस समय यह 33,880.25 पर बंद हुआ था। पिछले तीन सत्रों को मिलाकर सेंसेक्स अबतक 1315.15 अंक टूट चुका है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 98.45 अंक या 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,146.80 अंक पर पहुंच गया। चार अप्रैल के बाद यह निफ्टी का न्यूनतम स्तर है। कारोबार के दौरान यह 10,102.35 अंक तक चला गया था।

कारोबारियों के अनुसार कल वाल स्ट्रीट में गिरावट के बाद एशिया के अन्य बाजारों के अनुरूप घरेलू बाजारों में धाणा कमजोर रही। इस सप्ताह कुछ प्रमुख कंपनियों के तिमाही परिणाम आने से पहले निवेशक थोड़े सतर्क दिख रहे हैं। अस्थायी आंकड़ों के अनुसार शुद्ध आधार पर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 511.91 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 303.21 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स-निफ्टी में रही 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट

Advertisement
Advertisement
Next Article