टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 792 अंक गिरा

NULL

08:41 PM Oct 05, 2018 IST | Desk Team

NULL

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 792.17 अंकों की गिरावट के साथ 34,376.99 पर और निफ्टी 282.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,316.45 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 71.17 अंकों की गिरावट के साथ 35,097.99 पर खुला और 792.17 अंकों या 2.25 फीसदी गिरावट के साथ 34,376.99 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35118.54 के ऊपरी और 34,202.22 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 388.72 अंकों की गिरावट के साथ 14,003.81 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 285.90 अंकों की गिरावट के साथ 13,840.26 पर बंद हुआ।

आरबीआई के फैसले के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 74 के पार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 85.15 अंकों की गिरावट के साथ 10,514.10 पर खुला और 282.80 अंकों या 2.67 फीसदी गिरावट के साथ 10,316.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,540.65 के ऊपरी और 10,261.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से तीन सेक्टरों दूरसंचार प्रौद्योगिकी (1.11 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.70 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.62 फीसदी) में तेजी रही।

गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे – तेल और गैस (12.68 फीसदी), ऊर्जा (8.52 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (3.58 फीसदी), धातु (3.45 फीसदी) और वाहन (3.16 फीसदी)।

Advertisement
Advertisement
Next Article