टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सेंसेक्स की गिरावट थमी, 100 अंक चढ़ा

हालांकि, अमेरिका की चीन से किये जाने वाले आयात पर नये सिरे से शुल्क लगाने की घोषणा से वैश्विक बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी।

07:11 AM Aug 03, 2019 IST | Desk Team

हालांकि, अमेरिका की चीन से किये जाने वाले आयात पर नये सिरे से शुल्क लगाने की घोषणा से वैश्विक बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी।

मुंबई : शेयर बाजार में शुक्रवार को घटे भाव पर लिवाली निकलने से गिरावट थम गई। वाहन, आईटी और वित्तीय कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ। हालांकि, अमेरिका की चीन से किये जाने वाले आयात पर नये सिरे से शुल्क लगाने की घोषणा से वैश्विक बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 99.90 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 37,118.22 अंक पर बंद हुआ। 
इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 17.35 अंक यानी 0.16 प्रतिशत बढ़कर 10,997.35 अंक पर पहुंच गया। आवास ऋण देने वाली कंपनी एचडीएफसी का शेयर 1.75 प्रतिशत बढ़ गया। कंपनी का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत बढ़कर 3,203.10 करोड़ रुपये रहा। लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज आटो, हीरो मोटो कार्प, टीसीएस, एल एंड टी और टाटा मोटर्स हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article