टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सेंसेक्स 491 अंक टूटा

अमेरिकी सामानों के खिलाफ जवाबी प्रशुल्क लगाने की भारत की कार्रवाई से व्यापार युद्ध भड़कने की आशंका से बीएसई सेंसेक्स 491 अंक से अधिक का गोता लगा गया।

07:23 AM Jun 18, 2019 IST | Desk Team

अमेरिकी सामानों के खिलाफ जवाबी प्रशुल्क लगाने की भारत की कार्रवाई से व्यापार युद्ध भड़कने की आशंका से बीएसई सेंसेक्स 491 अंक से अधिक का गोता लगा गया।

मुंबई : अमेरिकी सामानों के खिलाफ जवाबी प्रशुल्क लगाने की भारत की कार्रवाई से व्यापार युद्ध भड़कने की आशंका से बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 491 अंक से अधिक का गोता लगा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151 अंक से अधिक टूटा। पश्चिम एशिया में ताजा भू-राजनीतिक तनाव और मानसून की प्रगति को लेकर चिंता से भी निवेशकों के मनोबल पर असर पड़ा है। 
धातु कंपनियों के शेयरों वाला बीएसई-धातु सूचकांक 3 प्रतिशत से अधिक टूटा। ऊर्जा शेयरों में भी 2 प्रतिशत की गिरावट रही। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील 5 प्रतिशत से अधिक अधिक हानि में रहा। नुकसान में रहे अन्य शेयरों में वेदांता, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस, ओएनजीसी, सन फार्मा, मारुति और एल एंड टी शामिल हैं। इनमें 3.33 प्रतिशत तक की गिरावट आयी। यस बैंक, कोल इंडिया और इन्फोसिस में तेजी आयी। 
बीएसई सेंसेक्स 491.28 अंक यानी 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,960.79 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह नीचे में 38,911.49 तथा ऊंचे में 39,540.42 अंक तक गया। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 151.15 अंक यानी 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,672.15 अंक पर बंद हुआ। 
Advertisement
Advertisement
Next Article