टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सेंसेक्स, निफ्टी में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट

कच्चे तेल में तेजी, विदेशी पूंजी निवेश में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के बीच भारी बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

12:48 PM Feb 17, 2019 IST | Desk Team

कच्चे तेल में तेजी, विदेशी पूंजी निवेश में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के बीच भारी बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

मुंबई : बीते सप्ताह कच्चे तेल में तेजी, विदेशी पूंजी निवेश में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के बीच भारी बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। साप्ताहिक आधार पर, सेंसेक्स 737.53 अंकों या 2.02 फीसदी की गिरावट के साथ 35,808.95 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 219.20 अंकों या 2 फीसदी की गिरावट के साथ 10,724.40 पर बंद हुआ।

Advertisement

सोमवार को शेयर बाजार की नकारात्मक शुरुआत हुई और सेंसेक्स 151.45 अंकों या 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 36,395.03 पर बंद हुआ। मंगलवार को भी गिरावट रही और सेंसेक्स 241.41 अंकों या 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 36,153.62 पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 119.51 अंकों या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 36,034.11 पर बंद हुआ।

गुरुवार को बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा और सेंसेक्स 157.89 अंकों या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 35,876.22 पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 67.27 अंकों या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 35,808.95 पर बंद हुआ। बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में – यस बैंक (25.11 फीसदी), टाटा मोटर्स (6.48 फीसदी), एनटीपीसी (3.18 फीसदी) और आईटीसी (1.36 फीसदी) प्रमुख रहे।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -महिंद्रा एंड महिंद्रा (8.08 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (7.85 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (7.75 फीसदी) और ओएनजीसी (5.85 फीसदी)।

Advertisement
Next Article