Share Market : एशियाई बाजारों में सकारात्मक रूख के चलते 350 अंक से अधिक चढ़ा सेंसेक्स
रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद एशियाई बाजारों में सकारात्मक रूख से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से अधिक चढ़ गया।
12:14 PM Mar 03, 2022 IST | Desk Team
रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद एशियाई बाजारों में सकारात्मक रूख से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 353.52 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,822.42 पर था।
Advertisement
इसी तरह एनएसई निफ्टी 110.45 अंक या 0.67 प्रतिशत चढ़कर 16,716.40 पर आ गया। सेंसेक्स में सर्वाधिक करीब दो फीसदी की बढ़त इंडसइंड बैंक के शेयर में हुई। इसके अलावा पॉवरग्रिड, एनटीपीसी, विप्रो, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया और टीसीएस के शेयर नुकसान में रहे और इनमें करीब 1.09 फीसदी की गिरावट आई।
देश में 118वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए महानगरों में तेल के रेट
पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के अंत में 778.38 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,468.90 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 187.95 अंक यानी 1.12 प्रतिशत फिसलकर 16,605.95 अंक पर आ गया था।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.83 प्रतिशत बढ़कर 116.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 4,338.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Advertisement