यूक्रेन में युद्ध तेज होने के बीच सर्बिया ने पुतिन के साथ किया गैस सौदा
यूक्रेन में युद्ध तेज होने के बीच सर्बिया के राष्ट्रपति ने एलान किया कि उन्होंने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान उनके साथ प्राकृतिक गैस का सौदा कर लिया है, जो उनके ‘‘बहुत ज्यादा अनुकूल’’ है।
05:32 AM May 30, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
यूक्रेन में युद्ध तेज होने के बीच सर्बिया के राष्ट्रपति ने एलान किया कि उन्होंने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान उनके साथ प्राकृतिक गैस का सौदा कर लिया है, जो उनके ‘‘बहुत ज्यादा अनुकूल’’ है।
Advertisement
सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जांद्र वुसिक ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा करने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि वह सर्बिया को यूरोपीय संघ के साथ शामिल करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने हाल के वर्षों में लंबे समय से अपने सहयोगी रहे रूस के साथ संबंधों को मजबूत किया है।
Advertisement
सर्बिया लगभग पूरी तरह से रूसी गैस पर निर्भर है और उसकी प्रमुख ऊर्जा कंपनियां भी मुख्यत: रूस के मालिकाना हक वाली हैं।
Advertisement
वुसिक ने कहा कि उन्होंने पुतिन से कहा है कि वह ‘‘जल्द से जल्द शांति स्थापित होने की उम्मीद करते है।’’

Join Channel