Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

UP: हाथरस में कंटेनर और मैक्स की टक्कर में सात की मौत, कई घायल

हाथरस में कंटेनर और मैक्स की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है।

10:49 AM Dec 10, 2024 IST | Ranjan Kumar

हाथरस में कंटेनर और मैक्स की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आज दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।

मथुरा-बरेली मार्ग पर हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार हाथरस जंक्शन के गांव जैतपुर के पास मथुरा-बरेली मुख्य मार्ग पर कंटेनर और मैक्स के बीच भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में मैक्स में सवार सात लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
Next Article