दरियागंज में हिरासत में लिए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर कई लोग पहुंचे पुलिस मुख्यालय
दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन के बाद दरियागंज में हिरासत में लिए गए करीब 40 लोगों को रिहा करने की मांग को लेकर कई लोग पुलिस मुख्यालय के सामने एकत्र हो गए।
07:18 PM Dec 20, 2019 IST | Shera Rajput
Advertisement
दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन के बाद दरियागंज में हिरासत में लिए गए करीब 40 लोगों को रिहा करने की मांग को लेकर कई लोग पुलिस मुख्यालय के सामने एकत्र हो गए।
Advertisement
Advertisement
पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने दरियागंज के सुभाष मार्ग पर खड़ी कार में आग लगा दी जिसे पानी और अग्निशन उपकरणों से बुझाया गया। अधिकतर प्रदर्शनकारी बाद में यहां इंडिया गेट के पास आए और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारे लगाए।
Advertisement
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उमर खालिद उन लोगों में शामिल है जो हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा सारा जावेद चावला ने कहा कि वे हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई तक दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने खड़े रहेंगे।

Join Channel