टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से कड़ाके की ठंड

उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश से ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर हिमपात हो रहा है जिसने कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारी बर्फबारी के चलते समूचे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है

12:54 AM Jan 24, 2022 IST | Shera Rajput

उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश से ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर हिमपात हो रहा है जिसने कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारी बर्फबारी के चलते समूचे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है

उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश से ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर हिमपात हो रहा है जिसने कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 
भारी बर्फबारी के चलते समूचे प्रदेश में पड़ रही है कड़ाके की ठंड
भारी बर्फबारी के चलते समूचे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ज्यादातर लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए जिससे सामान्य जनजीवन ठहर सा गया है। 
3000 मीटर से अधिक ऊंचे स्थानों पर हिमपात जारी रहने का अनुमान
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश में बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचे स्थानों पर हिमपात जारी रहने का अनुमान है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, मुनस्यारी जैसे ऊंचाई वाले स्थानों पर इस सीजन का सबसे भारी हिमपात हुआ। मसूरी के लाल टिब्बा और धनोल्टी में बर्फवारी हुई। नैनीताल के ऊंचाई वाले स्थानों में भी बर्फ पड़ रही है। 
ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिनों से हो रही बर्फबारी
उत्तरकाशी से मिली जानकारी के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिनों से हो रही बर्फबारी ने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बर्फबारी के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री राजमार्ग सहित चार संपर्क मार्ग भी बंद पड़े हैं। केदारनाथ, घनसाली और लंबगांव मोटरमार्ग भी बर्फबारी के कारण ठप है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article