W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Russia: रूस में बनेगी 'सेक्स मिनिस्ट्री', जानें क्या है पुतिन का प्लान

Ministry Of Sex: रूस में प्रजनन दर बढ़ाने के लिए अनोखे विचार दिए जा रहे हैं। इनमें से एक रात 10 बजे से सुबह 2 बजे तक इंटरनेट एवं लाइट बंद करनी है। सरकार का मानना है कि यह समय इंटिमेट एक्टिविटी के लिए बढ़िया होता है।

04:25 AM Nov 11, 2024 IST | Ranjan Kumar

Ministry Of Sex: रूस में प्रजनन दर बढ़ाने के लिए अनोखे विचार दिए जा रहे हैं। इनमें से एक रात 10 बजे से सुबह 2 बजे तक इंटरनेट एवं लाइट बंद करनी है। सरकार का मानना है कि यह समय इंटिमेट एक्टिविटी के लिए बढ़िया होता है।

russia  रूस में बनेगी  सेक्स मिनिस्ट्री   जानें क्या है पुतिन का प्लान
Advertisement

Russia Sex Ministry : तीन साल से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ रहे रूस को घटते जन्म दर का डर सता रहा। अब पुतिन सरकार ने सेक्स मंत्रालय बनाने की योजना बनाई है। रूसी सांसद, फैमिली प्रोटेक्शन, पाटर्निटी, मैटरनिटी, चाइल्डहुड कमेटी की अध्यक्ष नीना ओस्तानिना इस मंत्रालय की मांग करने वाली याचिका की समीक्षा कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार रूस में प्रजनन दर को बढ़ाने के लिए कई अनोखे विचार दिए जा रहे। इनमें से एक रात 10 बजे से सुबह 2 बजे तक इंटरनेट एवं लाइट बंद करना है। ऐसा मानना है कि यह समय इंटिमेट एक्टिविटी के लिए बढ़िया होता है। व्लादिमीर पुतिन का एक बयान बहुत सुर्खियों में था। इसमें उन्होंने रूस के लोगों से सेक्स के लिए समय निकालने को कहा था। उन्होंने कहा था कि ऑफिस में लंच एवं कॉफी ब्रेक के दौरान सेक्स करें।

आर्थिक मदद दे रही सरकार

सरकार लोगों से अपील कर रही है कि शादी की रात दंपती होटल में ठहरें। सरकार उन्हें सहयोग राशि के रूप में 26300 रूबल देगी। खाबरोवस्क में 18 से 23 वर्ष की छात्राएं बच्चे पैदा करने पर रूसी रकम £900 प्राप्त कर सकती हैं। जबकि, चेल्याबिंस्क में पहले बच्चे के जन्म पर £8,500 इनाम दिया जा रहा।

सरकार की चिंता क्या?

कुछ दिन पहले रूसी सरकार ने कहा था कि देश में प्रजनन दर प्रति महिला 1.5 बच्चे है। स्थिर जनसंख्या बनाए रखने के लिए जरूरी 2.1 दर से काफी नीचे है। इसके अतिरिक्त यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच 10 लाख से अधिक रूसी युवा देश छोड़ चुके हैं। वहां की जन्म दर 1999 के बाद से सबसे निचले स्तर पर है। जून में जीवित जन्मों की संख्या एक लाख से नीचे गिरी है। इस गिरावट ने रूस में गंभीर जनसंख्या गिरावट की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

जनसंख्या और घटेगी

जनवरी और जून के बीच पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 16 हजार कम बच्चे पैदा हुए हैं। जनसंख्या में 18 प्रतिशत की वृद्धि से गिरावट और बढ़ जाएगी। 2024 में पिछले वर्ष की तुलना में 49000 अधिक मौतें होने से चिंता काफी बढ़ सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×