टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

एयरपोर्ट पर शाहरुख खान के फैन ने की बदसलूकी, बेटे आर्यन बने पापा की ढ़ाल वीडियो वायरल

शाहरुख खान रविवार को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुए। उनके साथ उनके दोनों बेटे अबराम और आर्यन खान थे। एयरपोर्ट से शाहरुख के निकलते ही एक शख्स अचानक आता है और उनका हाथ जबरन पकड़ लेता है।

11:13 AM Aug 08, 2022 IST | Desk Team

शाहरुख खान रविवार को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुए। उनके साथ उनके दोनों बेटे अबराम और आर्यन खान थे। एयरपोर्ट से शाहरुख के निकलते ही एक शख्स अचानक आता है और उनका हाथ जबरन पकड़ लेता है।

कभी-कभी फैंस अपने
पसंदीदा स्टार्स संग सेल्फी लेने या उनसे मिलने के लिए अपनी हदें पार कर जाते है
जिसकी वजह से स्टार्स भी अपना आपा खो बैठते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार बॉलीवुड किंग
शाहरुख खान के साथ देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो
रहा है। 

Advertisement

इस वीडियो में एक फैन एयरपोर्ट पर शाहरुख के साथ मिस बिहेव कर देता है
जिस पर बादशाह आग बबूला हो गए लेकिन तभी उनके बेटे आर्यन खान ने उन्हें संभाल लेते
हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद हर कोई आर्यन की तारीफ कर रहा है, वही उस शख्स पर लोगों का गुस्सा भी फूट रहा है जिसने अभिनेता के साथ ऐसी हरकत की।

एक पैपराजी अकाउंट
से इंस्टाग्राम पर किंग खान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में
शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट पर अबराम और आर्यन
खान चलते दिखाई दे रहे है। शाहरुख
, अबराम का हाथ
पकड़कर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हैं जबकि आर्यन उनके बगल में चलते हैं। वहां मौजूद
पपराजी शाहरुख खान की तस्वीरें और वीडियोज लेने लगते हैं।

इसी बीच एक शख्स अचानक शाहरुख की ओर बढ़ता है और बिना पूछे जबरन उनका हाथ
पकड़कर सेल्फी लेने लगता है। शाहरुख शख्स से अपना हाथ छुड़ाते हैं। उनका रिएक्शन
गुस्से वाला होता। वहीं उनके साथ चल रहे अबराम ये देखकर डर जाते हैं। हालांकि तभी
पीछे चल रहे आर्यन एक दम से एक्शन में आते है और आगे आकर शाहरुख को संभालते हुए
उनका हाथ पकड़कर आगे की तरफ ले जाते है।

इस वीडियो को इंटरनेट पर वायरल होने के बाद शख्स की ये हरकत देख सोशल मीडिया
पर यूजर्स ने भी नाराजगी जताई है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा
, ‘आर्यन पर मेरा दिल आ गया उन्होंने जिस तरह शाहरुख को संभाला।एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया,
उस शख्स को थप्पड़ लगाना
चाहिए था। ये क्या तरीका होता है
?‘
एक यूजर ने कहा, ‘बिना परमिशन के कैसे छू लिया। हर दिन बीतने के साथ लोगों का दिमाग खराब होता
जा रहा है।

वर्क फ्रंट की बात
करें शाहरुख खान पूरे 4 साल बाद अपनी आगामी फिल्म पठान से बिग स्क्रीन पर वापसी
करने जा रहे हैं। इस फिल्म दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में नजर आने
वाले हैं। इसके अलावा अभिनेता साउथ निर्देशक एटली की फिल्म जवान और
राजकुमार हिरानी की डंकी में दिखाई देने वाले
हैं।

 

Advertisement
Next Article