Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार के बाद Shah Rukh Khan ने लिखा नोट, टीम इंडिया के लिए बोली ये बात

02:25 PM Nov 20, 2023 IST | Anjali Dahiya
ICC World Cup Final 2023

ICC World Cup Final 2023 : बीते दिन आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ। टीम इंडिया को विश्व कप 2023 में फाइनल में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच देखने के लिए फिल्म जगत की तमाम हस्तियां अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची थीं। टीम इंडिया का ढांढस बांधने के लिए कई बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, अब Shah Rukh Khan ने नोट लिख कर टीम इंडिया के प्रयासों की सरहाना की है। उन्होंने देशवासियों को गौरवान्वित महसूस कराने के लिए टीम इंडिया का शुक्रिया अदा किया है।

Advertisement

नोट में Shah Rukh Khan ने कही यह बात

Shah Rukh Khan  के पोस्ट की बात करें तो अभिनेता ने टीम इंडिया के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। अभिनेता ने लिखा, 'जिस तरह से भारतीय टीम ने यह पूरा टूर्नामेंट खेला वह सम्मान की बात है। पूरी टीम ने मैच के दौरान शानदार जज्बा और दृढ़ता दिखाई। यह एक खेल है और इसमें हार या जीत होती रहती है। दुर्भाग्य से आज का दिन हमारे लिए अच्छा नहीं रहा।


टीम इंडिया को कहा धन्यवाद

उन्होंने नोट में आगे लिखा, 'भारतवासियों को इतना गौरवान्वित महसूस कराने के लिए टीम इंडिया को धन्यवाद। आप पूरे भारत में बहुत खुशी लाते हैं। आप हमें एक गौरवान्वित राष्ट्र बनाते हैं।' बता दें कि शाहरुख खान के अलावा, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर टीम इंडिया को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे।

'डंकी' फिल्म में आएंगे नजर

Shah Rukh Khan के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले वे इस साल 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। अब फैंस की नजर फिल्म 'डंकी' पर टिकी हैं।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article