Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सीमा विवाद को लेकर शाह की रणनीति, महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों के साथ 14 Dec को करेंगे बैठक

गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से 14 दिसंबर को मुलाकात करेंगे। राकांपा के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

03:48 PM Dec 09, 2022 IST | Desk Team

गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से 14 दिसंबर को मुलाकात करेंगे। राकांपा के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में जारी सीमा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है इसी को लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फण्डवीस और सीएम बसवराज बोम्मई के बीच कई तकरार हो चुके है। देश के गृह मंत्री अमित शाह सीमा विवाद को लेकर 14 दिसंबर को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बात की जानकारी राकांपा के नेता ने पूर्ण रूप से साझा की है।   
Advertisement
शाह दोनों राज्यों के सीएम से करेंगे मुलाकात 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अमोल कोल्हे ने यहां महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शाह से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से यह बात कही।
शाह ने कही यह बड़ी बात 
महाराष्ट्र के शिरुर से लोकसभा के सदस्य कोल्हे ने पत्रकारों से कहा कि बैठक के दौरान एमवीए प्रतिनिधिमंडल ने शाह को बताया कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद अब उस स्तर पर पहुंच गया है कि उससे हिंसा भड़क सकती है। कोल्हे ने कहा कि शाह ने 14 दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की बैठक बुलाई है।
Advertisement
Next Article