Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अमरिंदर सिंह के दामाद मामले में शाह ने साधा कांग्रेस पर निशाना

NULL

05:30 PM Feb 26, 2018 IST | Desk Team

NULL

बैंक में कथित धोखाधड़ी मामले में कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह शर्मनाक है कि पंजाब के मुख्यमंत्री के रिश्तेदार ने किसानों की गाढ़ी कमाई का पैसा हड़प लिया। भाजपा अध्यक्ष का इशारा बैंक के उस कथित धोखाधड़ी मामले की ओर था जिसमें अमरिंदर सिंह के दामाद पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ”पंजाब के मुख्यमंत्री के दामाद ने भारत के मेहनती किसानों के पैसे को हड़प लिया। इससे अधिक शर्मनाक और क्या हो सकता है कि कांग्रेस ने किसानों को लूटा।” भाजपा अध्यक्ष ने सवाल किया कि कांग्रेस ने बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़ी खबर संबंधी ट्वीट को क्यों हटाया।

उन्होंने ट्वीट किया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद के लूट को रेखांकित करने वाले ट्वीट को क्यों हटाया गया । कांग्रेस हमेशा अपनी लूट को रेखांकित करने में आगे रही है, चाहे एनपीए का मामला हो, रिण बकाये या विजय माल्या और नीरव मोदी को खुली छूट देने का विषय हो । शाह ने ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स में कथित धोखाधड़ी से जुड़ी खबर को भी साझा किया।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने 22 फरवरी को सिम्भावली शुगर्स लिमिटेड, उसके अध्यक्ष गुरमीत सिंह मान, उप प्रबंध निदेशक गुरपाल सिंह एवं अन्य के खिलाफ 97.85 करोड़ रूपये की कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में मामला दर्ज किया था। गुरपाल सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के दामाद हैं।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article