Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गधे पर सवार होकर आईफा में पहुंचे शाहिद कपूर और फरहान अख्तर, अब इस वजह से हो रहे ट्रोल

आईफा 2022 का प्रसारण 25 जून से कलर्स टीवी पर किया जाएगा। इस बीच शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फरहान और शाहिद गधे पर सवार होकर पहुंचे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने दोनों स्टार्स को ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

03:39 PM Jun 13, 2022 IST | Desk Team

आईफा 2022 का प्रसारण 25 जून से कलर्स टीवी पर किया जाएगा। इस बीच शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फरहान और शाहिद गधे पर सवार होकर पहुंचे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने दोनों स्टार्स को ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो आईफा एक बार फिर सबका मनोरंजन करने आने वाला है।
आईफा
2022 का प्रसारण 25 जून
2022 से कलर्स टीवी पर किया जाएगा। हर साल आईफा को लेकर फैंस के बीच एक अलग ही बज
देखने को मिलता है। क्योंकि बड़े सितारें इस इवेंट में शिरकत करते हैं।

Advertisement

दर्शकों के क्रेज को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने अभी से इस इवेंट के टीजर वीडियो
सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया है। आईफा का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है
जिसने सभी को हैरान कर दिया है। हर साल आईफा में एक्टर्स एक से बढ़कर एक धांसू
एंट्री मारते नजर आते थे।

हालांकि इस बार तो एक्टर्स गधे पर बैठकर एंट्री मार रहे है। यह फनी वीडियो
इंटरनेट पर बड़ी तेजी से फैल रहा है। जहां कुछ लोग इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी
नहीं रोक पा रहे है वहीं कुछ लोग वीडियो को देखकर स्टार्स को ट्रोल करना शुरु कर
दिया है।

दरअसल, आईफा के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें फरहान अख्तर और शाहिद कपूर गधे पर बैठकर अपनी एंट्री ले रहे हैं।
हालांकि इस दौरान शाहिद और फरहान ने सूट-बूट पहने बड़े टशन में दिखाई दे रहे हैं। उनके
पीछे बैड बाजा भी बजाते हुए लोग आ रहे है।

वीडियो में शाहिद कहते नजर आ रहे हैं कि वो लोग जो कभी हमर्स, स्पोर्ट बाइक्स या फिर आग के बीच से एंट्री लिया करते थे वो आज गधों के साथ
एंट्री ले रहे हैं। इस पर फरहान ने कहा
, ‘गधे भी यही सोच रहे होंगे।
मुझे कहना चाहिए कि पप्पू
, नाइस राइड।इस पर शाहिद उन्हें
थैंक्यू कहते हैं।

इसके बाद आगे फरहान अख्तर गधे की तरफ इशारा करते हुए शाहिद कपूर से पूछते हैं
कि कितना देती है
? तो जवाब में शाहिद कपूर कहते है कि- सुबह में दो बार और शाम में दो बार। शाहिद का जवाब सुन कनफ्यूज
फरहान कहते हैं कि आप क्या बोल रहे हो
? तब शाहिद जवाब देते है-
दूध। इस पर वहा पर बैठी ऑडियंस खूब हंसने लगती है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  हो
रहा है लेकिन फैंस को दोनों एक्टर्स की ये हरकत बिल्कुल रास नहीं आई है। किसी भी
तरह के मनोरंजन के लिए जानवरों का इस्तेमाल करना ये आइडिया लोगों को अच्छा नहीं
लगा और लोगों ने दोनों सितारों को ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

बता दें कि आईफा 2022 का आयोजन इसी महीने की शुरुआत में यास द्वीप, आबूधाबी में आयोजित हुआ था। अब 25 तारीख को पूरा शो टेलिकास्ट होगा। अवॉर्ड शो
की मेजबानी सलमान खान
, रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने की थी और अभिषेक
बच्चन
, टाइगर श्राफ,
अनन्या पांडे, सारा अली खान, नोरा फतेही ने इसमें शानदार परफॉरमेंस दी।

 

Advertisement
Next Article