जमकर नाचते दिखे शाहिद कपूर और ईशान खट्टर, भाइयों की इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग
अब शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। वही उनका साथ देने के लिए उनके भाई ईशान खट्टर भी मौजूद है। दोनों ही माइकल जैक्सन के गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं।
04:40 PM Oct 01, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपने फैंस को एक बड़ी ट्रीट दी है। शाहिद के लिए लोग दीवाने है, खासकर लड़कियों पर शाहिद का अलग ही जादू दिखाई देता है। वही जबसे एक्टर की फिल्म कबीर सिंह रिलीज़ हुई है उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई है। आपको बता दे, शाहिद को उनकी एक्टिंग के साथ- साथ उनके डांस के लिए भी पसंद किया जाता है।
ऐसे में एक्टर ने एक बार फिर अपना डांसिंग जलवा दिखा दिया है। अब शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। वही उनका साथ देने के लिए उनके भाई ईशान खट्टर भी मौजूद है। दोनों ही माइकल जैक्सन के गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में देखे तो कैजुएल लुक में शाहिद और ईशान खट्टर घर पर डांस कर रहे हैं। ईशान खट्टर के डांस मूव्स काफी स्मूद है लेकिन इस वीडियो में शाहिद के डांस से किसी की नज़रे नहीं हट रही। दोनों भाई एक दूसरे के साथ ताल से ताल मिलाते हुए नजर आ रहे है।
Advertisement
आपको बता दे, सोशल मीडिया पर शाहिद और ईशान का ये दमदार डांस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस डांस वीडियो को देखकर काफी इम्प्रेस हो गए है और अब वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
वही इस वीडियो में लोगो की नज़रे एक और चीज़ पर अटक गई। इस वीडियो के बीच- बीच में इनकी मोम नीलिमा अज़ीम भी दिखाई दे रही है। जो अपने बचो को मस्ती करते हुए देख रही है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलता हुआ दिखाई दे रहा है।
Advertisement