Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यूरोप की सड़कों पर शाहिद कपूर ने लगाए किंग खान के गाने पर ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी यूरोप ट्रिप के दौरान का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कोई मिल गया गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर जर्सी फिल्म की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने कमेंट किया है।

02:03 PM May 30, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी यूरोप ट्रिप के दौरान का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कोई मिल गया गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर जर्सी फिल्म की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने कमेंट किया है।

शाहिद कपूर अपनी
पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं एक्टर से
जुड़ी हर बात जानने के लिए उनके फैंस भी काफी बैचेन रहते है। तो वहीं अभिनेता भी
अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, साथ ही वह
अपनी फोटो और वीडियो फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में शाहिद यूरोप से अपने
ऑल-बॉयज ट्रिप से लौटे हैं।

Advertisement

यूरोप में वेकेशन
मनाकर तो वह देश लौट आए है लेकिन
अभी भी अपनी
छुट्टियों के दौरान की गई मस्ती को भूल नहीं पाए हैं।
अपनी उन्हीं यादों को याद कर शाहिद ने यूरोप ट्रिप का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह कोई मिल गया गाने पर मस्ती भरे अंदाज में नाचते
दिख रहे हैं।

शाहिद कपूर ने अपने
इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वह शाहरुख खान की
सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है के गाने कोई मिल गया मेरा दिल गया पर एक शख्स के
साथ यूरोप की सड़कों पर बड़े ही मजेदार अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान
वो शख्स एक्टर के साथ डांस करने से बेहद खुश नजर आ रहा है।

वहीं शाहिद भी डांस
करते हुए काफी कूल लग रहे हैं। वीडियो के आखिर में शाहिद चलते दिखाई दे रहे है और
उनकी चाल को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो ज्यादा नाचने और मस्ती करने से थक गए
हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने बहुत फनी कैप्शन भी दिया है उन्होंने लिखा,
मैं तो हिल गया

शाहिद की इस फनी वीडियो
को हर कोई काफी पसंद कर रहा है वहीं फैंस और सेलेब्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी
दे रहे हैं। वहीं जर्सी फिल्म में उनकी को-स्टार
मृणाल ठाकुर ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए हाहाहाहा क्लासिक!लिखा है। तो वहीं
अबतक एक्टर की इस पोस्ट को  3 लाख से
ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

बता दें कि शाहिद कपूर हाल ही में अपने छोटे भाई ईशान खट्ट और अपने कुछ
दोस्तों के साथ यूरोप ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप पर कपूर ब्रदर्स के साथ कुणाल खेमू
और सुवेद लुहिया भी गए थे। जहां से उन्होंने अपने फैंस के लिए ट्रिप के मस्ती भरे
पलों की कुछ खास तस्वीरें भी शेयर की थी।

 

Advertisement
Next Article