Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर के साथ एक बार फिर जोड़ी बनाने को तैयार हैं शाहिद कपूर!

करीना कपूर और शहीद कपूर की जोड़ी से तो सभी वाकिफ ही होंगे। एक समय दोनों बॉलीवुड की हिट जोड़ी में से एक कही जाती थी। वही अब ऐसी खबरे सामने आ रही हैं की करीना और शहीद की जोड़ी एक बार फिर परदे पर छाने वाली हैं।

03:34 PM Jul 22, 2022 IST | Desk Team

करीना कपूर और शहीद कपूर की जोड़ी से तो सभी वाकिफ ही होंगे। एक समय दोनों बॉलीवुड की हिट जोड़ी में से एक कही जाती थी। वही अब ऐसी खबरे सामने आ रही हैं की करीना और शहीद की जोड़ी एक बार फिर परदे पर छाने वाली हैं।

करीना कपूर और शहीद कपूर की जोड़ी से तो सभी वाकिफ ही होंगे।  एक समय दोनों बॉलीवुड की हिट जोड़ी में से एक कही जाती थी।  दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फ़िल्में भी दी हैं।  जिसे आज भी लोग खूब पसंद करते हैं।  बॉलीवुड की गलियारों में दोनों के अफेयर के भी चर्चे खूब चले थे। वही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘जब वी मेट’ करीना कपूर ने शाहिद के कहने पर ही की थी। जी हां, खुद करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शाहिद ने उन्हें बताया था कि इस फिल्म में फीमेल करैक्टर को काफी वेटेज दिया गया है इसलिए उन्हें यह फिल्म करना चाहिए।  वही अब फिर ऐसी खबरे सामने आ रही हैं की करीना और शहीद की जोड़ी एक बार फिर परदे पर छाने वाली हैं। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई हैं उसके लिए आपको ये पूरी रिपोर्ट पढ़नी पड़ेगी।  
Advertisement
कहा जाता की हैं फिल्म ‘जब वी मेट’ में दोनों की जोड़ी परदे पर तो खूब हिट रही थी। लेकिन रियल लाइफ में इसी फिल्म के बाद दोनों के बीच दूरियां आनी शुरू हो गयी थी। अब इसे भी एक इत्तेफाक ही कहा जाएगा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही शाहिद कपूर और करीना का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि फिल्म परदे पर काफी हिट रही थी। और इसी फिल्म से दर्शको को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आने लगी थी। वही करीना और शाहिद की जोड़ी सिर्फ फिल्म ‘जब वी मेट’ में ही नहीं बल्कि और कई फिल्मों में भी देखी गयी हैं जिनमे ‘फ़िदा’ और ‘चुपचुप के’ जैसी फिल्में शामिल हैं। वही ब्रेकअप के बाद एक बार जब शाहिद कपूर से पूछा गया कि वे कभी दोबारा करीना कपूर के साथ काम करेंगे ? तब शाहिद ने कुछ ऐसा जवाब दिया था जिसे सुनने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। 
इस सवाल के जवाब में शाहिद ने कहा कि, ‘बतौर एक्टर यदि मेरे प्रोड्यूसर मुझे गाय और भैंस से रोमांस करने के लिए कहेंगे तो मैं वो भी करूंगा क्योंकि बतौर एक्टर यही मेरा काम है’ हालांकि उस समय शहीद बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा रहे थे।  वही अब शहीद बॉलीवुड के हिट हीरोज की लिस्ट में जाने जाते हैं। और बॉक्स ऑफिस पर शहीद ने कई हिट फ़िल्में भी दी हैं। जिनमे ‘कबीर सिंह’ शाहिद के करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई है। 
वही दोनों कलाकारों की वर्क फ्रंट की बात करे तो वहीं, हाल ही में शहीद की फिल्म ‘जर्सी’ परदे पर रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा परफॉर्म नहीं कर सकी जैसी इससे उम्मीद थी। वहीं, बात करें करीना कपूर खान की तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नज़र आएंगी।
 इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान भी नजर आने वाले हैं।  वही करीना लम्बे समय बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रही हैं।  ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस  पर कितनी कमाल दिखती हैं।  
Advertisement
Next Article