टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शहीद कुंडू और मोनू के घर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

NULL

03:00 PM Feb 10, 2018 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़ : हरियाणा के दो जाबांज बेटों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए अपनी शहादत से पुरे देश ऋणी कर दिया है हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने रोहतक के बसाना में शहीद मोनू और गुरुग्राम में शहीद कैप्टन कपिल कुंडू के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। धीरज बंधाते हुए कहा कि हरियाणा के बेटों ने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है जिससे सारा देश उनका ऋणी है। हमारे शहीदों की शहादत को जाया नहीं जाने दिया जाएगा। यदि दुश्मन हमारे देश के दो सैनिकों का नुकसान करता है तो हमारी सेना 20 का नुकसान पहुंचाने में सक्षम है। पाकिस्तान की हर कायराना हरकत का जवाब हमारी सेना उनका दोगुना नुकसान करके दे रही है।

कुछ समय पहले की बातों को बताते हुए श्री बराला ने कहा की एक समय था की पुरे देश में आतंकवादी गतिविधिया चलती थी और सीमा पार से आतंकवादी घुसपैठ करके पुरे देश में अशांति और आतंक का माहोल बनाते थे कभी बसों में, अस्पतालों में, ट्रेनों में बम धमाको से देश दहला करता था। आज भारतीय सेना को सीमापार से हो रही घुसपैठ को रोकने के और वाजिब कार्यवाही करने की खुली छुट है आज हमारी सेना केवल आतंवादियों को ही नहीं वरन उनका सहयोग कर रही पाकिस्तानी सेना को भी कड़ा जवाब दे रही है द्य हमारे सेना प्रमुख ने कहा भी है की पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

(आहूजा)

Advertisement
Advertisement
Next Article