Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ईद पार्टी में शहनाज गिल ने सलमान खान को दी जादू की झप्पी, वीडियो में देखें दोनों की क्यूट बॉन्डिंग

हाल ही में शहनाज गिल को अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा के घर ईद पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान शहनाज अपने सलमान सर पर खूब प्यार लुटाती दिखाई दी। वहीं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, कंगना रनौत जैसे बड़े सितारों ने भी पार्टी में शिरकत की।

11:26 AM May 04, 2022 IST | Desk Team

हाल ही में शहनाज गिल को अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा के घर ईद पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान शहनाज अपने सलमान सर पर खूब प्यार लुटाती दिखाई दी। वहीं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, कंगना रनौत जैसे बड़े सितारों ने भी पार्टी में शिरकत की।

बॉलीवुड के गॉडफादर के नाम से मशहूर सलमान खान जिस पर अपना हाथ रख देते है
उसकी किस्मत के तारे बदलने में ज्यादा देर नहीं लगती है। इन दिनों बजरंगी भाईजान
पंजाब की कैटरीना यानी शहनाज गिल पर काफी मेहरबान है। शहनाज से सलमान की मुलाकात
उन्हीं के शो बिग बॉस
13 के घर में हुई
थी।

Advertisement

तभी से सलमान शहनाज को काफी पसंद करते है और यहीं वजह है कि अब वह शहनाज को
बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे है। हाल ही में शहनाज को सलमान की बहन अर्पिता के
घर ईद पार्टी में एक-साथ स्पॉट किया। इस दौरान शहनाज अपने सलमान सर पर प्यार
लुटाती दिखाई दी।

दरअसल, अर्पिता और आयुष शर्मा ने
एक धमाकेदार ईट की पार्टी का आयोजन किया था
, जिसमें बॉलीवुड के कई सारे सितारों ने शिरकत की थी। इसी
पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें शहनाज और बॉलीवुड के चुलबुल पांडे की
क्यूट मोमेंट्स देखने को मिल रही है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे है और
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

वीडियो में शहनाज और सलमान आपस में हंसते हुए चिटचैट करते दिख रहे हैं। शहनाज
बार-बार सलमान को गले लगाती हैं और उन्हें किस करती हैं। साथ ही जब कार तक जानें
कि बात हुई तो शहनाज ने एक्टर से कहा कि चलो मुझे ड्रॉप करके आओ। जिसके बाद वह खुद
सलमान का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी कार तक ले गईं
, सलमान भी खुशी खुशी शहनाज को बाय करने उनकी गाड़ी तक गए।
फिर गाड़ी के अंदर बैठने से पहले शहनाज सलमान खान के गाल पर हाथ लगाकर उन्हें
पैंपर करती हैं।

शहनाज के लुक की बात करें तो वह पार्टी में ब्लैक कलर का सूट पहनकर आई थी।
वहीं सलमान भी ब्लैक शर्ट में काफी डेसिंग लग रहे थे। इनके अलावा पार्टी में
दीपिका पादुकोण
, रणवीर सिंह,
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, कंगना रनौत जैसे
बड़े सितारों ने भी शिरकत की।

वहीं वीडियो में दोनों के क्यूट अंदाज को देखने के बाद फैंस ने इस पर अपने
रिएक्शन देने शुरु कर दिए है। इनके बीच की ये बॉन्डिंग फैंस को हमेशा की तरह काफी
पसंद आ रही है
, कुछ लोग तो इसे
क्यूट और सच्ची बॉन्डिंग बता रहे हैं।

खबरों के मुताबिक शहनाज गिल, सलमान खान की
अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। हालांकि
अभी इस बात पर कोई ऑफिशियल अनाउसमेंट नहीं हुआ है। लेकिन दोनों की बॉन्डिंग देखकर
तो यही लगता है कि जल्द शहनाज जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली हैं।

 

Advertisement
Next Article