टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शहनाज गिल को साजिद खान को सपोर्ट करना पड़ा भारी, फैंस ने कहा सिद्धार्थ होते तो कभी नहीं करते

बिग बॉस 16 में कई कंटेस्टेंट ने एंट्री ली हैं। लेकिन सीजन के एक कंटेस्टेंट को लेकर कंट्रोवर्सी काफी ज्यादा बढ़ गयी हैं। और ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक साजिद खान हैं।वही अब इस आग में शहनाज गिल ने घी डालने का काम किया हैं। जिसके बाद लोग अब उनको भी निशाने पर लेना शुरू कर दिए हैं।

05:37 PM Oct 04, 2022 IST | Desk Team

बिग बॉस 16 में कई कंटेस्टेंट ने एंट्री ली हैं। लेकिन सीजन के एक कंटेस्टेंट को लेकर कंट्रोवर्सी काफी ज्यादा बढ़ गयी हैं। और ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक साजिद खान हैं।वही अब इस आग में शहनाज गिल ने घी डालने का काम किया हैं। जिसके बाद लोग अब उनको भी निशाने पर लेना शुरू कर दिए हैं।

बिग बॉस 16 का आगाज हो चूका हैं। ऐसे से इस नए सीजन में कई कंटेस्टेंट ने एंट्री ली हैं। लेकिन सीजन के एक कंटेस्टेंट को लेकर कंट्रोवर्सी काफी ज्यादा बढ़ गयी हैं। और ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक साजिद खान हैं। दरअसल MeToo के तहत साजिद खान पर गंभीर आरोप लगे थे। जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड से पूरी तरह बॉयकॉट कर दिया गया था। ऐसे में अब उनके बिग बॉस में एंट्री पर खूब सवाल उठ रहे हैं। वही अब इस आग में शहनाज गिल ने घी डालने का काम किया हैं। जिसके बाद लोग अब उनको भी निशाने पर लेना शुरू कर दिए हैं और अब एक्ट्रेस को भी खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। 
दरअसल शहनाज गिल ने बिग बॉस में साजिद खान का सपोर्ट कर दिया। शहनाज को आंख मूंदकर मीटू के आरोपी साजिद खान को सपोर्ट करने पर लोगों ने शहनाज को भी निशाने पर ले लिया।वही अब तो सिद्धार्थ के फैंस ने भी शहनाज़ को अपने निशाने पर ले लिया हैं। और एक्ट्रेस को खूब खरी-खोटी सुना दी हैं। जहां सिद्धार्थ के फैंस तो ये भी कह रहे हैं की अगर सिद्धार्थ शुक्ल आज यहां होते तो वो साजिद खान को कभी सपोर्ट नहीं करते।
 वही शहनाज गिल के सपोर्ट के बाद से एक्ट्रेस के फैंस तो उनपर आंखें मूंद साजिद खान को सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन इस कारण सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के फैंस के बीच ही ठन गई है। सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनके फैंस ने एक्टर का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने Me Too कैंपेन और इस शब्द की गंभीरता और महत्व पर बात की थी।
वही इस वीडियो को शेयर कर फैंस ने यही बताने की कोशिश कि है कि अगर आज सिद्धार्थ होते तो वह साजिद खान का कभी सपोर्ट नहीं करते। 
जबकि शहनाज बिना कुछ सोचे-समझे साजिद खान के सपोर्ट में काफी-कुछ बोल गईं। जिससे अब सिद्धार्थ के फैंस शहनाज़ से काफी ज्यादा अपसेट नजर आ रहे हैं। 
Advertisement
Advertisement
Next Article