Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शहनाज गिल ने अपनी आवाज में गाया नेहा कक्कड़ का रोमांटिक सॉन्ग, फैंस को फिर आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपने वीडियोज और फोटोज भी शेयर करती रहती हैं. फैंस को भी उनके वीडियोज और फोटो खूब पसंद आते हैं। फैंस शहनाज गिल की आवाज को नेहा कक्कड़ की आवाज से ज्यादा बेहतर बता रहे हैं।

05:25 PM Aug 27, 2022 IST | Desk Team

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपने वीडियोज और फोटोज भी शेयर करती रहती हैं. फैंस को भी उनके वीडियोज और फोटो खूब पसंद आते हैं। फैंस शहनाज गिल की आवाज को नेहा कक्कड़ की आवाज से ज्यादा बेहतर बता रहे हैं।

शहनाज गिल  इन दिनों अपने
बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लाइम लाइट में छाई हुई हैं। वह सलमान खान की अपकमिंग फिल्म
में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा शहनाज गिल सोशल मीडिया पर
भी काफी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने खूब फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। एक
बार फिर शहनाज ने एक वीडियो साझा किया है, इसमें वह अपना सिंगिंग टेलेंट दिखाती
नजर आ रही हैं। जिस पर फैंस अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Advertisement

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, इसमें वह
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का गाना
तारों के शहरगाती दिख रही हैं। वीडियो में शहनाज बड़ी शिद्दत से गाना गाती दिखाई दे रही
हैं, अपना यह वीडियो साझा करते हुए शहनाज ने कैप्शन में फाइव स्टार बनाए हैं। उनका
ये अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो जमकर वायरल
हो रहा है।

सोशल मीडिया पर
शहनाज का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
अब तक इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो
में शहनाज कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की मिकी माउस प्रिंट
वाली टी-शर्ट पहनी हुई है। वह बिना मेकअप के नजर आ रही हैं।
फैंस इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे है और जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे
हैं।

इतना ही नहीं कुछ
लोग तो शहनाज की आवाज को नेहा कक्कड़ की आवाज से ज्यादा बेहतर बता रहे हैं।
ज्यादातर कॉमेंट्स में लोग सना की आवाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।
कई लोग शहनाज के इस गाने को सुनकर सिद्धार्थ के
साथ उनके प्यार भरे दिनों को याद कर रहे हैं। सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को
बिग बॉस 13के दौरान दर्शकों का काफी प्यार मिला था।

बता दें कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की प्यार भरी जोड़ी को जबरदस्त पंसद
किया गया था।
बिग बॉस 13
के दौरान घर में रहते हुए ये जोड़ी इतनी पॉपुलर
हुई कि लोगों ने इन्हें
सिडनाजका नाम तक दे दिया गया था। सिद्धार्थ को दुनिया
से गए एक साल होने वाले हैं लेकिन ना तो शहनाज ना ही फैंस एक पल के लिए भी एक्टर
को भूल पाए हैं।

 

 

Advertisement
Next Article