Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जॉर्जिया की बर्थडे बैश में शहनाज गिल पर टिकी सबकी निगाहें, अरबाज खान के संग की खूब मस्ती

शहनाज गिल आजकल सलमान खान और उनकी फैमली के काफी करीब हो गई हैं।हाल ही में शहनाज को अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने बेस्ट फ्रेंड का ऐसे ख्याल रखा कि लोगोंं का दिल जीत लिया।

02:08 PM May 21, 2022 IST | Desk Team

शहनाज गिल आजकल सलमान खान और उनकी फैमली के काफी करीब हो गई हैं।हाल ही में शहनाज को अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने बेस्ट फ्रेंड का ऐसे ख्याल रखा कि लोगोंं का दिल जीत लिया।

शहनाज गिल की फैन
फॉलोइंग बिग बॉस 13 के बाद कई गुना बढ़ चुकी हैं। पंजाब की कैटरीना कैफ यानि की
शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह जहां भी जाती है उन्हें देखने
वालों की लंबी लाइन लग जाती है। शहनाज से जुड़ी हर बात सोशल मीडिया पर वायरल हो
जाती है। इन दिनों वह किसी ना किसी वजह सुर्खियों में बनी हुई है। 

Advertisement

हाल ही में
उन्हें सलमान खान के भाई अरबाज खान की गर्लफ्रेंड
जॉर्जिया एंड्रियानी की बर्थडे पार्टी में देखा गया। जहां
शहनाज सेंटर ऑफ अटेंशन बनी नजर आई। हमेशा की तरह यहां भी अपने मस्ती भरे अंदाज में
शहनाज ने सारी लाइमलाइट चुरा ली। पार्टी से कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं
जिसमें शहनाज को अरबाज के साथ खूब गप्पे लड़ाते नजर आ रही हैं।

दरअसल, अरबाज खान ने शुक्रवार को गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के
बर्थडे के मौके पर अपने दोस्तों के लिए एक शानदार पार्टी होस्ट की थी। जॉर्जिया के
बर्थडे बैश की खूब सारी फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि वीडियो में सबकी
नजरें शहनाज गिल पर ही टिक गई है। एक वीडियो में शहनाज काफी प्यार से बर्थडे गर्ल जॉर्जिया
को चम्मच से केक खिलाते हुए दिख रही है। खेल खिलाने के बाद शहनाज बड़े प्यार से
अपने हाथों से जॉर्जिया की लिपस्टिक भी ठीक करती हैं। वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दोनों बेस्ट फ्रेंड हो।

इस दौरान शहनाज गिल जहां व्हाइट स्ट्रैपी क्रॉप टॉप और व्हाइट पैंट्स में बेहद
खूबसूरत लग रही थीं वहीं बर्थडे गर्ल ब्लैक कलर की स्लिच शॉर्ट ड्रेस में बेहद
सिजलिंग अंदाज में इस पार्टी में शिरकत करती दिखाई दीं। पार्टी के दौरान शहनाज और
अरबाज की बीच भी एक खास बॉन्ड देखने को मिला। शहनाज पार्टी में अरबाज के साथ खूब
हंसी मजाक करती नजर आई।

बता दें कि इससे पहले शहनाज को अर्पिता की ईद पार्टी में भी स्पॉट किया गया
था। जहां वह भाईजान सलमान खान के बेहद क्लोज होती दिखाई दी थी। सलमान और शहनाज का
वो वीडियो भी बहुत वायरल हुआ था। शहनाज की खान परिवार के साथ नजदीकियां साफ बता
रही है कि शहनाज अब सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि पूरी खान फैमली की काफी करीबी होती
जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर शहनाज के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं उनसे से एक में वह कार
में बैठी मीडिया से बात करते हुए दिखाई दे रही है। जब उनसे पूछा जाता है कि अपने
फैंस के लिए कुछ कहिए तो वो बोलती हैं
, ‘मेरे फैंस मेरी आर्मी है। इस दौरान शहनाज के साथ कार में जॉर्जिया में बैठी हुई थी, जहां शहनाज मीडिया
से बात कर रही थी वहीं बर्थडे गर्ल अपना चेहरा छुपाती दिखी।

 

 

 

Advertisement
Next Article