Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सिल्वर स्क्रिन पर फिर लौट रही है शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी, करण जौहर ने बनाया ये प्लान

खबर आ रही हैं कि ये ब्लॉकबस्टर जोड़ी, शाहरुख खान और काजोल एक बार फिर से साथ में नज़र आने वाले है। इन दोनों को निर्माता करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए साइन भी कर लिया है।

01:18 PM May 01, 2022 IST | Desk Team

खबर आ रही हैं कि ये ब्लॉकबस्टर जोड़ी, शाहरुख खान और काजोल एक बार फिर से साथ में नज़र आने वाले है। इन दोनों को निर्माता करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए साइन भी कर लिया है।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल की सुपरहिट ऑन स्क्रीन जोड़ी आज भी लोगों को खूब पसंद है। फैंस दोनों की जोड़ी को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं। अब इस सुपरहिट जोड़ी से जुडी दिलचस्प खबर सामने आ रही हैं। इसी बीच अब खबर आ रही हैं कि ये ब्लॉकबस्टर जोड़ी एक बार फिर से साथ में नज़र आने वाले है। इन दोनों को इंडस्ट्री के बड़े निर्माता करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए साइन भी कर लिया है।
Advertisement
जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान और काजोल की ये सुपरहिट जोड़ी, करण जौहर की अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नज़र आने वाली है। सूत्रों को हवाले से खुलासा किया गया है कि, शाहरुख खान और काजोल अपने बिज़ी शेड्यूल से फिल्म निर्माता को सिर्फ एक ही दिन का वक्त दे सकते हैं, जिसमें उनको अपने इस स्पेशल सीन को शूट करना होगा।
सूत्रों ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, “शाहरुख खान और काजोल करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में साथ नज़र आ सकते हैं। जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में है। खैर, ये कोई नई बात नहीं है। करण जौहर शाहरुख खान और काजोल के साथ बेहद गहरा रिश्ता रखते हैं। वो अक्सर ही इस सुपरहिट जोड़ी के साथ अपने फैंस को ट्रीट देते रहते हैं। और इस बार फिल्म मेकर फिर से इन स्टार्स के साथ दर्शकों को सरप्राइज करना चाहते हैं।“
साथ ही बताया जा रहा है कि काजोल और शाहरुख मुंबई में ही शूट करेंगे। जानकारी दी गई है कि, फिल्म में दोनों की उपस्थिति अभी तय नहीं की गई है। वो कोई स्पेशल सॉन्ग में दिखाई देंगे या फिर एक स्पेशल सीन में दिखाई देंगे।
आपको बता दें, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में है। रणवीर सिंह ‘रॉकी’ और आलिया भट्ट ‘रानी’ की मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म की कहानी एक मीडिल क्लास फैमिली की लड़की और एक अमीर घर के लड़के की लव स्टोरी पर बेस्ड होगी। जबकि फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
हाल ही में फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज़ डेट का एलान किया था। उन्होंने बताया कि, ये फैमिली एंटरटेनर फिल्म 10 फरवरी, 2023 वैलेंटाइन वीक के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Advertisement
Next Article