Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने बॉल्ड स्ट्रैप ड्रेस से खींचा सबका ध्यान, बर्थडे गर्ल की फोटो हुई वायरल

सुहाना खान ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया हैं। दो दिन पहले वो 22 साल की हो चुकी हैं। अब बर्थडे के दो दिन बाद सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर की हैं। जो उनकी बर्थडे पार्टी के दौरान की हैं। अब सोशल मीडिया पर फोटोज़ खूब वायरल हो रहीं हैं। देखें सुहाना की ये बॉल्ड फोटोज़…

10:03 AM May 25, 2022 IST | Desk Team

सुहाना खान ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया हैं। दो दिन पहले वो 22 साल की हो चुकी हैं। अब बर्थडे के दो दिन बाद सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर की हैं। जो उनकी बर्थडे पार्टी के दौरान की हैं। अब सोशल मीडिया पर फोटोज़ खूब वायरल हो रहीं हैं। देखें सुहाना की ये बॉल्ड फोटोज़…

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया हैं। बता दें, सुहाना दो दिन पहले 22 साल की हो चुकी हैं। और उन्होंने अपने दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस दौरान की फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। वैसे तो सुहाना खान हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनीं रहती हैं। लेकिन अब उनके बर्थडे लुक पर हर किसी की नज़र टिकी रह गई है। इन फोटोज़ में सुहाना के लुक और ड्रेसिंग सेंस ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
Advertisement
आपको बता दें, सुहाना खान का जन्मदिन दो दिन पहले यानि 22 मई को था। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था। तो वहीं बर्थडे के दो दिन बाद सुहाना ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज़ शेयर की हैं। जो उनकी बर्थडे पार्टी के दौरान की हैं। अब सोशल मीडिया पर ये फोटोज़ खूब वायरल हो रहीं हैं। इन फोटोज़ में सुहाना अपने दोस्तों के साथ नज़र आ रहीं हैं। साथ ही शेयर की गईं इन फोटोज़ के साथ सुहाना ने कैप्शन में 22/22 लिखा है।
सुहाना खान के बर्थडे लुक की बात करें तो उन्होंने येलो कलर की वन शोल्डर स्ट्रैप वाली ड्रेस पहनी हुई है। साथ ही इस ड्रेस के साथ सुहाना ने अपने बालों को हाई बन के साथ कम्प्लिट किया है। साथ ही ड्रॉपडाउन ईयररिंग्स भी पहने है। सुहाना का लाइट मेकअप उनके लुक के साथ काफी मैच कर रहा है। जिस वजह से वो काफी स्टाइलिश नज़र आ रहीं हैं। इन फोटोज़ को उनके फैंस के साथ-साथ कईं तमाम सेलेब्स भी पसंद कर रहें हैं। लाइक करने के साथ ही सुहाना की इन फोटोज़ की तारीफें करते नहीं रुक रहें हैं।

साथ ही बता दें, सुहाना खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अभी कदम ही रखा है। और उनकी चर्चा हर जगह हो रही है। तो वहीं ये ग्लैमरस गर्ल हमेशा ही लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहती है। सुहाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने जा रहीं हैं। इस फिल्म में सुहाना के साथ कई दूसरे स्टार किड्स भी डेब्यू करते नज़र आएंगे। बता दें इस फिल्म में सुहाना के साथ खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा भी दिखाई देंगे।
Advertisement
Next Article