बर्थडे पर फैंस से मिलने के लिए शाहरुख ने खर्च किए लाखों रूपये,सिर्फ घड़ी की कीमत सुन हो जाएंगे हैरान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान का एक दीदार पाने के लिए लोग घंटो लाइन में खड़े रहते हैं।शाहरुख़ खान जो कुछ भी करते हैं वो उनके फैंस और लोग के लिए क्रेज बन जाता हैं।वही 2 नवंबर को शाहरुख़ के 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। शाहरुख़ का बर्थडे लुक तो सबको याद ही होगा।लेकिन क्या आपको पता हैं की शाहरुख़ ने ये लुक धारण करने के लिए कितनी मोटी रकम चुकाई हैं।
01:08 PM Nov 08, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान का एक दीदार पाने के लिए लोग घंटो लाइन में खड़े रहते हैं। किंग खान शाहरुख़ खान का जो क्रेज बॉलीवुड इंडस्ट्री में बना हुआ हैं वैसा क्रेज तो शायद ही किसी सुपरस्टार की होती हैं। शाहरुख़ खान जो कुछ भी करते हैं वो उनके फैंस और लोग के लिए क्रेज बन जाता हैं। वही 2 नवंबर को शाहरुख़ के 57वां जन्मदिन पर मन्नत में फैंस का हुजूम देख एक बार फिर से ये साबित हो गया की शाहरुख़ खान वाकई बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान हैं। लेकिन इन सबसे हटाकर भी अब शाहरुख़ के बर्थडे की एक खबर सामने आ रही हैं।

दरअसल शाहरुख़ का बर्थडे लुक तो सबको याद ही होगा। शाहरुख़ के इस लुक को सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड किया गया था। और फैंस ने इसकी जमकर तारीफ भी की थी। लेकिन इन सब से हटकर क्या आपको पता हैं की शाहरुख़ ने ये लुक धारण करने के लिए कितनी मोटी रकम चुकाई हैं। दरअसल बर्थडे के मौके पर शाहरुख ने अपने लॉयल फैंस के लिए फैन मीट रखी, किंग खान अपने कई बर्थडे पर ऐसा कर चुके हैं। इस मीट के लिए शाहरुख बेहद डिफरेंट अवतार में पहुंचे। इवेंट के दौरान SRK ने जैकेट, व्हाइट डेनिम और व्हाइट टी-शर्ट कैरी किया।

अब हाल ही खबरें आ रही हैं कि इस फैन मीट पर किंग खान ने 97 लाख के आउटफिट पहने थे। इस बात जानकारी SRK Closet नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने दी है।इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए SRK Closet ने शाहरुख के लुक की डीटेल्स शेयर की। जिसमें पेज ने बताया- शाहरुख़ के बर्थडे पर हुई फैन मीट पर किंग खान ने करीब गिवेंची ब्रांड की जैकेट कैरी की थी।
Advertisement
वहीं शाहरुख ने ऑफ व्हाइट ब्रैंड की जींस पहनी थी। लुक के साथ SRK ने Eyevan ब्रांड के सनग्लासेस स्टाइल किए थे, जिसके साथ ही किंग खान के इस लुक में सबसे महंगी चीज उनकी रोलेक्स वॉच थी। इसके अलावा किंग खान ने 3 ब्रेसलेट पहले थे, जिनमें 2 ब्रेसलेट Cartier ब्रांड के थे। तीसरा ब्रेसलेट louis vuitton ब्रांड का था। वही फुटवियर की बात करें तो किंग खान ने इस लुक के लिए गोल्डन गूज ब्रांड के स्निकर्स कैरी किए थे। इन सभी चीजों को मिलाकर करीब 97 लाख की कीमत में शाहरुख का यह लुक कंप्लीट हुआ है।

वही अब जबसे शाहरुख के इस बर्थडे लुक की डिटेल्स सामने आई हैं, फैंस हैरान हो गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।


एक यूजर ने कमेंट में लिखा- इतने पैसे में तो सात जन्म तक खा सकते हैं।’ तो वही दूसरे यूजर ने लिखा- इतने में तो मेरा घर, परिवार, जायजाद और किडनी सब बिक जाएगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट्स की भरमार दिख रही है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel