Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शिअद की ‘ पोल खोल रैली ’ में कैप्टन अमरेंद्र के खिलाफ जमकर बरसे सुखबीर बादल

NULL

02:24 PM Mar 13, 2018 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना- लहरागागा : लहरागगा में शिरोमणि अकाली दल द्वारा ‘ पोल खोल रैली ’ के अवसर पर संबोधित करते हुए पार्टी प्रधान और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कैप्टन सरकार पर बरसते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने पंजाब में सरकारी नौकरियों पर बैन लगा रखा है। नौकरी प्राइवेट कंपनियां दे रही हैं और नाम सरकार कमा रही है। कांग्रेस ने हमेशा पंजाबियों के पैसों से मजे लूटे हैं। कैप्टन का एक साल में 1,60,000 युवाओं को नौकरी देने का दावा झूठा साबित हुआ है। सुखबीर बादल ने यह भी कहा कि कैप्टन सरकार अध्यापक वर्ग के साथ धोखा करने जा रही है और वह किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगे। सुखबीर ने यह भी कहा कि कैप्टन सरकार ने अपना चुनावी वायदा कोई भी पूरा नहीं किया। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल, विक्रमजीत सिंह मजीठिया, सुखदेव सिंह ढींढसा और परमिंद्र सिंह ढींढसा समेत समूची अकाली- भाजपा लीडरशिप मौजूद थी।

मजीठिया बोले- सिद्धू व मनप्रीत पंजाब में बंटी-बबली की जोड़ी
बादल सोमवार को लहरागागा हलके में पोल खोल रैली को संबोधित कर रहे थे। सुखबीर ने कहा कि पंजाब में गुंडा टैक्स कांग्रेस की देन है। अवैध खनन में भी कांग्रेस के मंत्री व विधायक शामिल हैं। कैप्टन सरकार एक साल से खजाना खाली होने का रोना रो रही है जबकि शिअद-भाजपा सरकार ने 10 साल में कभी ऐसा नहीं कहा।

उन्होंने कहा कि लोगों की बंद की सुविधाओं को दोबारा शुरू करवाने के लिए शिअद 20 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। शिअद ने हमेशा आम लोगों के हितों की चिंता की है और वह आगे भी ऐसा करता रहेगा। राज्य सरकार के जन विरोधी फैसलों के खिलाफ शिअद संघर्ष करेगा।

सुखबीर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर की सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब सत्ता में आने के बाद वह इनसे मुकर रही है। सरकार अब तरह-तरह के बहाने बनाकर लोगों को गुमराह कर रही है।

रैली में पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू और मनप्रीत बादल पंजाब के बंटी और बबली हैं। दोनों लोगों को लूटने में लगे हैं। मजीठिया ने कहा कि मनप्रीत अपने ताया प्रकाश सिंह बादल का नहीं हो पाया वह जनता का क्या होगा।

– सुनीलराय कामरेड

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Advertisement
Advertisement
Next Article