टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Shalimar Bagh के स्कूल में अचानक पहुंचीं CM Rekha Gupta , अधिकारियों को लगाई फटकार

शालीमार बाग के स्कूल में CM Rekha Gupta ने अचानक किया दौरा

10:53 AM Mar 06, 2025 IST | Neha Singh

शालीमार बाग के स्कूल में CM Rekha Gupta ने अचानक किया दौरा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग के सरकारी स्कूल का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था में खामियों पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

Advertisement

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इन दिनों एक्शन मोड में हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने जीटीबी हॉस्पिटल का दौरा किया था और अब वे शालीमार बाग में स्थित सरकारी स्कूल का अचानक निरीक्षण करने पहुंच गईं । मुख्यमंत्री ने स्कूल का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल में सुविधाओं की स्थिति की जांच की और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

अधिकारियों को लगाई फटकार

स्कूल में उन्होंने सबसे पहले जलापूर्ति व्यवस्था देखी और नल में पानी न आने पर नाराजगी जताई। उन्होंने तुरंत अधिकारियों से पूछा, “नल तो है, फिर पानी क्यों नहीं आ रहा?” मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर माहौल देना उनकी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने स्कूल निरीक्षण के बाद शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में सफाई और जल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड नंबर 55 के शालीमार गांव चौक, मैक्स रोड, हैदरपुर गांव चौक सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया और सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति की गहन जांच की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की।

समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने दौरे की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल आपूर्ति, सड़कें और सफाई से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि उनकी सरकार दिल्लीवासियों की जरूरतों को प्राथमिकता देती है और हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Delhi के निजी स्कूलों में 2.5 लाख EWS छात्रों के लिए लॉटरी से प्रवेश

Advertisement
Next Article