W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शर्मनाक! बिहार में ढाई साल के मासूम की हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका

09:54 PM Nov 24, 2023 IST | Prateek Mishra
शर्मनाक  बिहार में ढाई साल के मासूम की हत्या  दुष्कर्म की भी आशंका

बिहार के मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र में एक ढाई वर्ष की अबोध बच्ची से दुष्कर्म और उसके बाद हत्या कर शव को दफनाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

HIGHLIGHTS
  • बच्ची अपने परिजनों के साथ शादी में आई थी
  • आरोपी खेलाने के बहाने सुनसान स्थान पर ले गया
  • बच्ची के शव को पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर छिपा दिया 

पुलिस के मुताबिक, बच्ची अपने परिजनों के साथ फूफा के बेटे की शादी में आई थी। इसी बीच 20 वर्षीय आरोपी ने उसे खेलाने के बहाने सुनसान स्थान पर ले गया। आरोप है कि पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम तक बच्ची जब वापस नहीं लौटी तब उसकी खोज शुरू की गई। शुक्रवार की सुबह मीनापुर थाना में परिजनों ने इस संबंध में आवेदन दिया। इसी दौरान ग्रामीणों को पास के ही गांव में आरोपी के संबंध में पता चला। ग्रामीणों ने उसे पजड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तब आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि बच्ची के शव को एक गांव के पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर छिपा दिया है। पुलिस ने बताए स्थान से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकती है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×