Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शमी की मुसीबतें बढ़ी, जांच शुरू

NULL

02:38 PM Mar 10, 2018 IST | Desk Team

NULL

कोलकाता : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाये गये शारीरिक उत्पीड़न जैसे विभिन्न आरोपों के मामले में कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शमी की पत्नी ने क्रिकेटर पर बेवफाई, विभिन्न महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध रखने, अश्लीलता, डराने धमकाने, परिवारवालों द्वारा शारीरिक उत्पीड़न करने और मारने की धमकी देने के आरोप लगाये हैं। हसीन ने शमी के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में सुबह शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद शुक्रवार को जाधवपुर पुलिस स्टेशन से विभिन्न पुलिसकर्मियों ने भारतीय क्रिकेटर के फ्लैट का दौरा किया।

इससे एक दिन पहले ही हसीन ने लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस के मुख्यालय में जाकर संयुक्त पुलिस आयुक्त से मुलाकात की थी। शमी की पत्नी अपने वकील के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। पुलिस ने क्रिकेटर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं 360, 498 ए, 161, 373 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा कुछ धाराएं ऐसी हैं जिसमें जमानत का प्रावधान भी नहीं है। पुलिस ने शमी के खिलाफ जो प्राथमिकी दर्ज की है उसमें उनके अलावा परिवार के चार अन्य सदस्यों के नाम भी शामिल हैं। हसीन ने यह भी आरोप लगाया है कि शमी के भाई ने उनके साथ बलात्कार करने का भी प्रयास किया था। इसके अलावा पीड़ित ने दावा किया है कि वह असुरक्षित महसूस कर रही हैं, उन्हें पुलिस सुरक्षा भी मुहैया करायी जानी चाहिये।

इस मामले में जांच कर रहे कुछ करीबी सूत्रों ने कहा है कि महिला शिकायत निपटारा केंद्र (डब्ल्यूजीसी) की अधिकारी भी हसीन से उनके द्वारा लगाये गये आरोपों को लेकर उनसे पूछताछ कर सकती हैं तथा इन आरोपों के लिये सबूत पेश करने के लिये भी कहा जाएगा। इस बीच क्रिकेटर शमी ने अपने ऊपर लगाये गये आरोपों को सिरे से खारिज करते हुये इनसे इंकार किया है और इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है। गौरतलब है कि हसीन ने शमी पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के साथ विभिन्न महिलाओं के साथ संबंध रखने और पाकिस्तानी महिला के साथ भी संपर्क में होने का आरोप लगाया है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Advertisement
Advertisement
Next Article