शनिवार की सुबह ये 3 चीजें दिखाई देने से शनिदेव होते हैं प्रसन्न
वैसे तो सप्ताह का हर एक दिन भगवान की पूजा-अर्चना के लिए जरूरी होता है। लेकिन हर एक दिन के मुताबिक भगवान की पूजा करने से हर कष्ट से मुक्ति मिल जाती है।
06:55 AM Nov 09, 2019 IST | Desk Team
वैसे तो सप्ताह का हर एक दिन भगवान की पूजा-अर्चना के लिए जरूरी होता है। लेकिन हर एक दिन के मुताबिक भगवान की पूजा करने से हर कष्ट से मुक्ति मिल जाती है। इसी तरह शनिवार का दिन भी काफी ज्यादा महत्व रखता है। शनिदेव की हर शनिवार के दिन सच्चे मन से पूजा करने से आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती है।
Advertisement
तो चालिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो आपको शानिवार की सुबह दिखाई दे तो आप समझ जाइए शनिदेव की आज आप पर विशेष कृपा है। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सुबह के वक्त दिखना बेहत लाभदायक होता है।
1.भिखारी का दिखना शुभ
अगर शनिवार की सुबह कोई भिखारी या गरीब व्यक्ति आपके दरवाजे पर आता है या दिखाई दे। तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है और यदि ऐसा सच में हो जाता है तो आपको इनकी कुछ न कुछ मदद जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे।
2.काला कुत्ता
शनिवार के दिन काले कुत्ते का दिखाई देना भी शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा होने पर काले कुत्ते को घी वाली रोटी या बिस्किट जरूर खिलाएं।
3.सफाई कर्मचारी
शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी का दिखाई देना भी अच्छा माना जाता है। खासतौर पर उस समय जब वह झाडू लगा रहा हो। अगर ऐसा होता है तो आप उन्हें कुछ पैसे जरूर दें। इससे आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी।
Advertisement