Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन इन उपाय को करने से बरसेगी शनि देव की कृपा, मिलेगा कई समस्याओं से छुटकारा
Shanivar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन Shani Dev को समर्पित माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा करने का विधान है। इस दिन शनि देव की पूजा करने से कुण्डली के दोषों से मुक्ति मिलती है और जीवन की हर समस्या से छुटकारा मिलता है। सच्चे मन से शनि देव की पूजा-अर्चना करने से जीवन के संकट भी दूर होने लगते हैं। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित होता है।
शनिवार के दिन शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना करने से भक्तों को शनि के अशुभ प्रभावों से राहत मिलती है और इसके साथ ही उनपर शनि देव की कृपा भी बरसती है। इस दिन सभी जरूरी नियम का पालन करने से और कुछ विशेष उपाय करने से जीवन के दुखों से छुटकारा मिल सकता है और धन-दौलत की प्राप्ति भी होती है। आइए जानते हैं शनिवाक के दिन किए जाने वाले वह विशेष उपाय और शनि देव की पूजा और उसके नियम क्या हैं।
Also Read:- Chandra Grahan 2025 Kab Hai?: इस दिन दिखेगा आसमान में लाल चांद, जानें भारत में कब और कहां लगेगा चंद्र ग्रहण
Shani Dev Ki Puja: शनिवार के दिन इस तरह करें शनि देव की पूजा

पंचांग के अनुसार शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा सूर्यास्त के बाद की जाती है। इस समय शनिदेव की पूजा करने से शनिदेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और इसके साथ ही आपको बता दें कि शनिदेव की पूजा हर शनिवार को शाम 6 बजे के बाद करनी चाहिए। शनिवार के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठें और स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें।
शनिदेव की पूजा करते समय शनि महाराज को शमी के पत्ते, शमी के फूल, जड़ और उसका फल चढ़ाएं। शनिदेव को यह सब अर्पित करने से जीवन के दुख दूर होते हैं और आर्थिक तंगी से भी राहत मिलती है। इसके बाद शमी के पौधे को जल चढ़ाएं और उसके नीचे सरसों का दीपक जलाएं। इसके बाद शनिदेव की प्रतिमा के सामने दीपक प्रज्वलित करें।
इसके बाद शनिवार के दिन उन्हें तेल अर्पित करें। पूजा करते समय शनिदेव को पुष्प अर्पित करें। इस दौरान शनिदेव को भोग भी लगाएं। इसके बाद शनिदेव के मंत्रों का जाप करें। आप पूजा करते समय (‘शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये.शं योरभि स्त्रवन्तु न:।।) इस मंत्र का जाप करेंगे तो शनिदेव की कृपा आप पर बरसेगी।
Also Read:- Budhwar Puja Vidhi: बुधवार के दिन ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा, जानें सुख-समृद्धि प्राप्त करने के उपाय
Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन जरूर करें ये उपाय

शनिवार के दिन आप शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शमी के पत्ते, शमी के फूल, जड़ और उसका फल पूजा के दौरान अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होकर साधक को आशीर्वाद देते हैं। इसके अलावा आप इस दिन शमी के पौधे को जल चढ़ाने और उसके नीचे सरसों का दीपक जलाएंगो तो इसस भी आप पर शनि देव की विशेष कृपा बरसेगी।
शनिवार के दिन अगर महिलाएं शनि देव की मूर्ति स्पर्श करेंगी तो इससे उन पर शनि की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही औरतों को शनि देव की मूर्ति पर तेल चढ़ाना भी वर्जित माना जाता है। अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो हर शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों तेल का दीपक जलाएं। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से और उसके नीचे दीपक जलाकर 7 बार परिक्रमा करने से भी शनिदेव की कृपा मिलती है।
ऐसी मान्यता है कि तिल के तेल और कपास की बाती के साथ लोहे का दीया चढ़ाने से शनि देव को प्रसन्न करने और हमारे ग्रह संबंधी अवरोधों को दूर करने में मदद मिल सकती है। एक काले रंग के कपड़े में आक के फूल और जड़ को बांधकर अपने घर के मुख्य द्वार पर बांध लें। ऐसा करने से आपको शनि दोष से राहत मिल सकती है और आर्थिक तंगी से भी निजात मिल सकती है।
Also Read:- Shukrawar puja vidhi in Hindi: शुक्रवार का व्रत रखने से घर में आएगी सुख-शांति, जानिए क्या है पूजा की विधि