शरद पवार को पता है कांग्रेस से ज्यादा भाजपा विश्वसनीय: सुशील मोदी
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनने पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार को नीतीश कुमार की तरह पता है कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से ज्यादा विश्वसनीय है।
04:57 AM Nov 23, 2019 IST | Desk Team
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनने पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार को नीतीश कुमार की तरह पता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस से ज्यादा विश्वसनीय है।
Advertisement
भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में सरकार बनने पर ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह शरद पवार को भी पता है कि भाजपा कांग्रेस से ज्यादा विश्वसनीय है। शिवसेना, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की तरह है।
शिवसेना या राजद जैसी पार्टियां, जिसमें ऐसे लोग भरे पड़े हैं जिनके साथ मिलकर काम करना कठिन है। मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अब शिवसेना के चाणक्य संजय रावत के ट्वीट का इंतजार है।
Advertisement