टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शरद यादव को तेजस्वी ही पसंद हैं, कहा-राजद सबसे बड़ी पार्टी, मैं कोई चेहरा-वेहरा नहीं

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने तेजस्वी यादव को विपक्ष का नेता बताया है और साथ ही कहा है कि बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद है।

06:47 AM Feb 20, 2020 IST | Desk Team

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने तेजस्वी यादव को विपक्ष का नेता बताया है और साथ ही कहा है कि बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने तेजस्वी यादव को विपक्ष का नेता बताया है और साथ ही कहा है कि बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद है। शरद यादव का महागठबंधन को लेकर दिए गए इस बयान से महागठबंधन में एक नई बात देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही शरद यादव ने ये भी कह दिया है कि विधानसभा चुनाव में हम कोई चेहरा नहीं हैं। इससे अब महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी के सीएम पद की दावेदारी साफ दिखती नजर आ रही है। 
शरद यादव ने तीसरे मोर्चे की संभावना से साफ इन्कार करते हुए कहा कि हमारा पूरा प्रयास है कि बिहार में विपक्ष एकजुट हो, तभी ये लड़ाई जीती जा सकती है। शरद ने कहा कि विपक्षी एकजुटता को लेकर लालू प्रसाद यादव से भी हमारी बात हुई है और जल्द ही इसका भी हल निकल जाएगा।

बिहार में लगे राहुल गांधी के पोस्टर, लिखा-आरक्षण खत्म करने का सपना नहीं होगा सच

बता दें कि रालोसपा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पिछले दिनों महागठबंधन को ये प्रस्ताव दिया था कि दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव को इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के चेहरे के रूप में पेश किया जाना चाहिए और उसके बाद जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, शरद यादव और मुकेश सहनी की पटना में गुप्त बैठक भी हुई थी।
 इस बैठक के बाद बिहार में थर्ड फ्रंट की कवायद भी शुरू हो गई थी। इस बैठक से राजद और कांग्रेस दूर रहे थे।  इस बैठक के बाद जीतन राम मांझी ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि गठबंधन में अगर सब मिलकर चुनाव नहीं लड़े तो दिल्ली जैसी हालत हो जाएगी। साथ रहने का ही नतीजा है कि दिल्ली में बड़ी हार हुई, लेकिन झारखंड में सब ने एकजुटता दिखाई तो गठबंधन ने चुनाव जीता।
Advertisement
Advertisement
Next Article