Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शारदीय नवरात्रि 2022 : यहां जाने सही तिथि और पूजा का सही समय

नवरात्रि साल में चार बार आती है। एक चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि होती है।

09:19 AM Sep 06, 2022 IST | Desk Team

नवरात्रि साल में चार बार आती है। एक चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि होती है।

नवरात्रि साल में चार बार आती है। एक चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि होती है। इसके अलावा दो गुप्त नवरात्रि होती हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है। ये हिंदू वर्ष की तीसरी नवरात्रि होती है। शरद ऋतु में आने के कारण इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। 
Advertisement
धर्म ग्रंथों मे इसका विशेष महत्व बताया गया है।  शारदीय नवरात्रि आंरभ -इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 26 सितंबर 2022 सोमवार से 4 अक्टूबर2022  मंगलवार तक मनाया जाएगा। ये हिंदू वर्ष की दूसरी प्रकट नवरात्रि होती है। इन 9 दिनों में रोज देवी के अलग रूप की पूजा की जाती है।
इस समय होगी घटस्थापना
इस बार नवरात्रि 26 सितंबर को सुबह 3 बजकर 24 मिनट से शुरू होगी. इसका समापन 27 सितंबर को सुबह 3 बजकर 8 मिनट पर हो जाएगा। घटस्थापना का मुहूर्त  26 सितंबर को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
हर बार की तरह इस बार भी भक्तों को इंतजार है कि मां इस बार किस पर सवार होकर आएंगी। मां का हर वाहन विशेष संदेश देता है।इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी की सवारी पर होगा। ये शांति और समृद्धि का संकेत है। इससे हर किसी का जीवन खुशियों से भर जाएगा।
नवरात्रि की तिथियां और देवी 
1.शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 26 सितंबर, सोमवार को रहेगी। इस दिन घट स्थापना की जाएगी और मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।
2. नवरात्रि की द्वितिया तिथि 27 सितंबर 2022, मंगलवार को रहेगी, इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी।
3.नवरात्रि की तृतीया तिथि 28 सितंबर, बुधवार को रहेगी। इस दिन देवी के तीसरे रूप मां चंद्रघण्टा की पूजा की जाएगी। 
4.नवरात्रि की चतुर्थी तिथि 29 सितंबर, गुरुवार को रहेगी। इस दिन मां कुष्माण्डा की पूजा की जाएगी।
5.नवरात्रि की पंचमी तिथि 30 सितंबर, शुक्रवार को रहेगी। इस दिन मां स्कंदमाता पूजा की पूजा की जाएगी।
6. नवरात्रि की षष्ठी तिथि 1 अक्टूबर, शनिवार को रहेगी। इस दिन मां कात्यायनी की  पूजा की जाएगी।
7. नवरात्रि की सप्तमी तिथि 2 अक्टूबर, रविवार को रहेगी। इस दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाएगी।
8.नवरात्रि की अष्टमी तिथि 3 अक्टूबर, सोमवार को रहेगी। इस दिन  मां महागौरी की पूजा की जाएगी।
9. नवरात्रि की नवमी तिथि 4 अक्टूबर, मंगलवार को रहेगी। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी।
Advertisement
Next Article