Sharda Sinha Death: लोकगायिका शारदा सिन्हा के घर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, शोकाकुल परिजनों से मिले
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा गुरुवार को दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा के पटना स्थित आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की।
Sharda Sinha Death: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा गुरुवार को दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा के पटना स्थित आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। वह राजेंद्र नगर स्थित लोक गायिका शारदा सिन्हा के आवास पहुंचे। इसके बाद दिवंगत गायिका की तस्वीर पर पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान सिन्हा सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे।
सुप्रसिद्ध लोक गायिका, बिहार कोकिला एवं पद्मभूषण से सम्मानित स्व. शारदा सिन्हा जी के पटना स्थित निवास पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी भावपूर्ण संवेदना व्यक्त की।
शारदा जी के गोलोकगमन से छठ महापर्व अधूरा-सा है। वे भौतिक रूप से हमारे बीच न हों… pic.twitter.com/ai5NjKay0x
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) November 7, 2024
चिराग पासवान के घर पहुंचे नड्डा
शारदा सिन्हा का निधन मंगलवार को दिल्ली एम्स में हो गया था। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास पहुंचे और उन्हें छठ पर्व की शुभकामना दी। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के अवसर पर केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेरे आवास पर मेरे परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।
सूर्योपासना के महापर्व ‘छठ पूजा’ के पावन अवसर पर आज पटना, बिहार में छठी मैया के पवित्र अनुष्ठान में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर के पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस क्रम में सम्मानित जनों के आवास पर छठ पर्व की शुभेच्छाएं दी।
मैं समस्त देशवासियों को सूर्यषष्ठी की हार्दिक शुभकामनाएं… pic.twitter.com/HaZb7ouPsA
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) November 7, 2024
नड्डा ने किया छठ घाटों का दौरा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने बिहार दौरे के क्रम में गुरुवार की शाम भाजपा नेता और विधान पार्षद संजय मयूख के आवास भी पहुंचे। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गंगा तट पर पहुंचकर छठ घाटों का दौरा किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी नेताओं ने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा व्रतियों को भगवान भास्कर को अर्घ्य देते देखा।
आज भगवान सूर्य की अराधना के पावन पर्व छठ पर संध्या अर्घ्य के पुण्य अवसर पर पटना स्थित दीघा के नासरीगंज घाट व अन्य घाटों पर आयोजित छठ पूजा में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
लाखों की संख्या में छठ व्रतियों की श्रद्धा और सांस्कृतिक समर्पण का भाव वंदनीय है।… pic.twitter.com/ki2dB1ZkMI
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) November 7, 2024
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।