टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Sharda Sinha Death: लोकगायिका शारदा सिन्हा के घर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, शोकाकुल परिजनों से मिले

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा गुरुवार को दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा के पटना स्थित आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की।

04:32 AM Nov 08, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा गुरुवार को दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा के पटना स्थित आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की।

Sharda Sinha Death: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा गुरुवार को दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा के पटना स्थित आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। वह राजेंद्र नगर स्थित लोक गायिका शारदा सिन्हा के आवास पहुंचे। इसके बाद दिवंगत गायिका की तस्वीर पर पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान सिन्हा सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे।

Advertisement

चिराग पासवान के घर पहुंचे नड्डा

शारदा सिन्हा का निधन मंगलवार को दिल्ली एम्स में हो गया था। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास पहुंचे और उन्हें छठ पर्व की शुभकामना दी। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के अवसर पर केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेरे आवास पर मेरे परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।

नड्डा ने किया छठ घाटों का दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने बिहार दौरे के क्रम में गुरुवार की शाम भाजपा नेता और विधान पार्षद संजय मयूख के आवास भी पहुंचे। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गंगा तट पर पहुंचकर छठ घाटों का दौरा किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी नेताओं ने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा व्रतियों को भगवान भास्कर को अर्घ्य देते देखा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article